फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अवाम का सिनेमा’कार्यक्रम में गूंजेगा जलियांवाला बाग का तराना

अवाम का सिनेमा’कार्यक्रम में गूंजेगा जलियांवाला बाग का तराना

Thu, 19 Jul 2018 01:22 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
अवाम का सिनेमा’कार्यक्रम में गूंजेगा जलियांवाला बाग का तराना
‘अवाम का सिनेमा’ कार्यक्रम में गूंजेगा जलियांवाला बाग का तराना
विज्ञापन

फैजाबाद। जालियांवाला बाग नरसंहार के शताब्दी वर्ष पर आयोजित 12वां अयोध्या फिल्म फेस्टिवल ‘अवाम का सिनेमा’ 9 से 11 अगस्त को अवध विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित होगा। काकोरी एक्शन डे पर शुरू होने वाले तीन दिवसीय आयोजन के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर, प्रोडूसर और लेखक डॉ. इकबाल दुर्रानी भी हिस्सा लेने मुंबई से आएंगे। साथ ही मशहूर गजल गायक डॉ. गजल श्रीनिवास के जलियांवाला बाग संबंधी तराने गूंजेंगे।
यह जानकारी अवाम के सिनेमा के संस्थापक शाह आलम ने दी। उन्होंने बताया कि डॉ. इकबाल दुर्रानी अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘कोहराम’, शहरुख खान की ‘दिल आशना है’, अजय देवगन की ‘फूल और कांटे’, गोविंदा की ‘खुद्दार’, ‘बेताज बादशाह’, अक्षय कुमार की ‘सौगंध’ जैसे एक्टर्स की लगभग तीन दर्जन फ़िल्में लिख और डायरेक्ट कर चुके हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण किताब भी लिखी है, जिसमें आजादी योद्धा ‘बिरसा मुंडा’ पर लिखी किताब बहुत मकबूल हुई है। इसके अलावा तीन गिनीज विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर चुके दुनियां की 125 से अधिक भाषाओं में गाने वाले गजल गायक और तेलुगू फिल्म अभिनेता डॉ.गजल श्रीनिवास हिस्सेदारी करेंगे। पांच सौ से अधिक टाइटिल और सम्मानों से नवाजे गए व दुनियां भर में छह हजार से अधिक कार्यक्रम पेश करने वाले डॉ. गजल अपने खर्चे से शहीद ए वतन अशफाक उल्ला खां की शहादत स्थल को नमन करने फैजाबाद आ रहे हैं। इन दिनों डॉ. गजल श्रीनिवास जालियांवाला बाग नरसंहार पर बन रहे तराने में जुटे हुए हैं। अयोध्या फिल्म फेस्टिवल में यह डीवीडी रिलीज के बाद अमृतसर के जालियांवाला बाग स्मारक पर भी रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही क्रांतिकारियों के परिजन व अन्य हस्तियां भी हिस्सा ले रही हैं। तीन दिवसीय आयोजन में सेमिनार, फोटो एवं पोस्टर प्रदर्शनी, पुस्तक विमोचन, अमर क्रांतिकारियों के वंशजों का सम्मान, नाटक, लोक गीत, झांकी, फीचर, लघु और दस्तावेजी फिल्मों की प्रदर्शनी, कविता पाठ, क्रांतिकारियों की जेल डायरी, तार और मुकदमे की फाइलों आदि के मार्फत संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन


उद्घाटन से पहले शहीद अशफाक की प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण
संरक्षण समिति के सदस्य सूर्यकांत पांडेय ने बताया है कि उद्घाटन समारोह से पहले मंडल कारागार स्थित शहीद अशफाक प्रतिमा पर माल्यार्पण दिन के दो बजे होगा। उसके बाद मार्च करते हुए कारवां संत कबीर सभागार पहुंचेगा जहां सभागार के सामने वही तिरंगा फहराया जाएगा। उसके बाद विधिवत उद्घाटन समारोह शुरू होगा। आयोजन समिति की सदस्य शोभा गुप्ता ने बताया है कि कार्यक्रम को अमली जामा पहनाने के लिए 25 सदस्यीय आयोजन समिति व 13 सदस्यीय संरक्षण समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed