फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रोडवेज ने साइकिल सवार युवक को कुचला, मौत

रोडवेज ने साइकिल सवार युवक को कुचला, मौत

Thu, 27 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज ने साइकिल सवार युवक को कुचला, मौत
हादसों में दो की मौत, दो बच्चे गंभीर
विज्ञापन

फैजाबाद। पूराकलंदर व रौनाही थाना क्षेत्र में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

रानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पूराकलंदर थाना क्षेत्र के फैजाबाद-रायबरेली मार्ग पर रानी बाजार सरियावां चौराहे के पास बुधवार देररात साइकिल सवार युवक को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचल दिया।
विज्ञापन


आनन-फानन डायल 100 नंबर पुलिस ने युवक को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पूराकलंदर थाना क्षेत्र के साखूतारा निवासी रामप्रताप यादव उम्र 38 वर्ष पुत्र बाबूलाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुचित्तागंज प्रतिनिधि के अनुसार रौनाही थाना क्षेत्र के रौनाही पंप कैनाल नहर पुल के पास एन एच 28 पर गुरुवार शाम लगभग 6 बजे सोहावल बाजार से अपने दो बच्चों के साथ बाइक से घर जा रहे इस्तियाक (45) पुत्र मो हुसैन को एक निजी बस ने पीछे से टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस्तियाक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। बाइक पर सवार उनका पुत्र अली अहमद (13)व हसन अली (6) गंभीर रूप से घायल हो गए।


प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचें और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है, बस चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed