फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   गैस एजेंसी से 1.90 लाख नकदी समेत लैपटाप चोरी

गैस एजेंसी से 1.90 लाख नकदी समेत लैपटाप चोरी

Fri, 04 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी से 1.90 लाख नकदी समेत लैपटाप चोरी
एजेंसी प्रबंधक ने ने कोतवाली में दी तहरीर
विज्ञापन

रुदौली (फैजाबाद)। कस्बे की इंडेन ऑयल की रुदौली गैस सर्विस एजेंसी में गुरुवार रात चोरों ने नकदी समेत कई सामान उड़ा लिया। एजेंसी प्रबंधक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
शहर की एक मात्र रुदौली गैस सर्विस का कार्यालय रुदौली रौजागांव रोड पर वजीरगंज में है। गुरुवार को देर शाम सभी कर्मचारी कार्यालय बंद करने के बाद घर चले गए। एजेंसी प्रबंधक ओपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे कार्यालय खुलने पर अंदर के सभी कमरों व अलमारी के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। प्रबंधक ने बताया कि चोर छत के रास्ते अंदर घुसे और कनेक्शन और गैस बिक्री से आए 1.90 लाख रुपए समेत एक लैपटॉप व इंडेन आयल का आईबीआरएस नेट शटर भी चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। कोतवाल जयबीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, घटना की जांच की जा रही है। मालूम हो कि एक सप्ताह पहले बैक रुपए जमा करने जा रहे कर्मी की बाइक की डिग्गी में रखा एक 1.20 लाख रुपए एजेंसी के कार्यालय के सामने से ही चोरी हो गए थे।
विज्ञापन

मोबाइल रिचार्ज की दुकान से हजारों का माल उड़ाया
हैरिंग्टनगंज। हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के रेवतीगंज बाजार में गुरुवार रात चोरों ने एक दुकान के दरवाजे का पटरा निकालकर हजारों का माल पार कर दिया। भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर दी है। रेवतीगंज बाजार में सोनू पाठक की मोबाइल रिचार्ज की दुकान है। यहां रात को चोरों ने भीतर घुसकर करीब छह हजार रुपए के फुटकर पैसे और कुछ अन्य सामान ले उड़े। हैरिंग्टनगंज पुलिस के अनुसार, घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से जेवर व नकदी किया पार
अमरगंज। खंडासा पुलिस चौकी क्षेत्र के खंडासा बाजार में गुरुवार रात एक मकान से चोरों ने जेवर समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खंडासा बाजार के कृष्णा प्रसाद तिवारी के घर में चोर पीछे दीवार से अंदर घुसे और एक कमरे में रखी अटैची व बॉक्स आदि उठा ले गए। पीड़ित जब सुबह सोकर उठे तोे घटना का पता चला। पीड़ित के अनुसार चोर उनके घर से सोने-चांदी के जेवर समेत एक हजार रुपए नगद व बैंक पासबुक आदि ले गए। चोरी होने के बाद जब पीड़ित ने स्थानीय लोगों के साथ आसपास की तलाशी ली तो घर से कुछ दूर पर टूटी अटैची व संदूक व कपड़े बिखरे पड़े मिले। खंडासा चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed