फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   1.20 kg heroin seized, two arrested

1.20 किग्रा हेरोइन पकड़ी, दो गिरफ्तार

Sun, 07 Aug 2016 11:15 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 07 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
1.20 kg heroin seized, two arrested
फैजाबाद में रविवार को जीआरपी की गिरफ्त में हेरोइन के साथ पकडे़ गये अरोपी। - फोटो : अमर उजाला
सूबे की राजधानी में ट्रेनों के जरिए ड्रग्स तस्करी का धंधा तेजी से सामने आ रहा है। जम्मूतवी एक्सप्रेस से स्टेशन पर उतरे दो संदिग्धों की जांच में रेलवे पुलिस ने रविवार को एक किलो 20 ग्राम हेरोइन पकड़ी है।
विज्ञापन


जबकि बीती गुरुवार की शाम को 1.10 किग्रा हेरोइन के साथ एक तस्कर दबोचा गया था। हाल की दोनों घटनाओं से साफ हो रहा है कि लखनऊ में ड्रग्स का बड़ा नेटवर्क फलफूल रहा है। जांच और पूछताछ में अभी तक यही सामने आ पाया है कि दोनों मामलों में पकड़े गए तस्कर मात्र हैंडलर हैं, उन्हें न माल देने वाले का कोई अता-पता मालूम है, न लेने वाले का।
विज्ञापन


सब कुछ मोबाइल के जरिए कोडवर्ड में होता है। हेरोइन की तस्करी को लेकर पं. बंगाल का माल्दा इलाका बदनाम है। यहां बड़े पैमाने पर होने वाली अफीम की खेती ड्रग्स तस्करी का सबसे बड़ा कारखाना साबित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में जीआरपी के प्रभारी थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वह सावन झूला मेला को देखते हुए एसपी सोनिया सिंह के निर्देशन में ट्रेनों की जांच-पड़ताल के दौरान रविवार की सुबह साढ़े 10 बजे जम्मूतवी एक्सप्रेस फैजाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर पहुंचे।

इस दौरान टीम के  साथ ट्रेन में यात्रियों की जांच-पड़ताल शुरू की गई तो प्लेटफार्म 4 व 5 पर दो युवक संदिग्ध दिखे। जैसे ही ट्रेन चलने को हुई, दोनों युवक ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़े तो उन्हें रोक लिया गया। दोनों को बैग की तलाशी की गई तो अंदर गुप्त चेन के जरिए छिपाया गया पैकेट मिला।

जांच में हेरोइन पाई गई। दोनों पैकेट का वजन 1 किलो 20 ग्राम पाया गया है। पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान ताजबुल शेख (25) और जमीदुल शेख (21) निवासी ग्राम छोटा नाल्दा (मुसलमान बाड़ा) जिला नदिया पं.बगाल के रूप में हुई।

प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक ब्राउन शुगर लखनऊ ले जा रहा था। उसे बर्धमान स्टेशन पर ड्रग्स माफिया ने पैकेट के साथ 10-10 हजार रुपये दिए थे। माल पहुंचाने पर इतनी रकम मिलनी थी। पूछताछ में सामने आया कि दोनों हैंडलर हैं, इन्हें जिसने माल दिया उसके बारे में कुछ नहीं जानते।

माल्दा इलाके में तस्कर बेरोजगार गरीब युवकों को माल पहुंचाने के लिए एजेंटों के जरिए तैयार करते हैं। पकड़े गए युवक बंगाली बोल रहे थे, उनके मुताबिक माल लखनऊ में देना था। माल लेने वाले को माल्दा से ही ड्रग्स माफिया युवकों की पहचान मोबाइल के जरिए बताते हैं, उसी आधार पर इनसे मिलने आने वाले लखनऊ के ड्रग्स माफिया को माल सौंपा जाना था।


सिंह ने बताया कि लखनऊ और माल्दा दोनों जगह के मुख्य ड्रग्स माफिया की धरपकड़ के लिए रणनीति बनाई गई है। रेलवे की एक टीम माल्दा गई हुई है, लखनऊ में भी रैकेट को खंगाला जा रहा है। जबकि मिलेट्री इंटेलिजेंस से भी मामले में मदद मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed