{"_id":"61214df28ebc3e79c749e93d","slug":"crime-faizabad-news-lko5922835187","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकी ड्रा का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकी ड्रा का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईगंज। थाना गोसाईगंज व एसओजी ने लकी ड्रा का झांसा देकर धोखाधड़ी कर ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सभी गोसाईगंज क्षेत्र के एक व्यक्ति को झांसा देकर उनका खाता खुलवाकर उसमें फ्रॉड किए हुए रुपए डालकर निकाल रहे थे। पुलिस के अनुसार रैकेट के तार दिल्ली तक जुड़े हुए, आगे जांच की जा रही है।
एसएसपी शैलेष पांडेय ने बताया कि गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले आलोक दुबे ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने लकी ड्रा का झांसा देकर उनसे धोखधड़ी करते हुए ऑनलाइन खाता खुलवाया व उनका एटीएम हासिल किया। इसके बाद वह उसमें लाखों रुपए डलवाकर निकाल रहे थे। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्र व एसओजी प्रभारी रतन कुमार शर्मा की टीम आरोपियों के बारे में पता लगाने में लगी हुई थी।
सर्विलांस सेल से जानकारी होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान आलोक पाठक निवासी थाना पूराकलन्दर, नवीन दूबे निवासी मल्हौर थाना चिनहट लखनऊ व रियाजुद्दीन निवासी यमुना विहार कालोनी थाना चिनहट जनपद लखनऊ के रूप में हुई। इनके पास से 55 हजार रुपए, चार मोबाइल फोन, तीन बैंक पासबुक भी बरामद हुई। बताया कि यह एक अंतरराज्यीय रैकेट है, इसके तार दिल्ली तक जुड़े हैं। (संवाद)