फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

एसएसपी के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर धौंस जमाने वाला गिरफ्तार

Mon, 18 Jan 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
crime
अयोध्या-नगरकोतवाली पुलिस की गिरफ्त में एसएसपी के नाम पर फर्जी व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर धौंस जमाने - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर अधिकारियों पर धौंस जमाने वाले एक व्यक्ति को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर इसमें एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, जेल अधीक्षक समेत कई अन्य अधिकारियों को जोड़ रखा था। यहीं नही उसने ग्रुप की डीपी पर डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार की फोटो भी लगाई थी। जेल अधीक्षक अयोध्या ने आरोपी द्वारा फोन कर जेल विजिट करने व फर्जी व्हाटस ग्रुप बनाने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद जेल चौकी प्रभारी ने आरोपी पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि 15 व 17 जनवरी को उनके सीयूजी मोबाइल नंबर पर मोबाइल नंबर-9451004790 से आई कॉल पर एक व्यक्ति ने अपने आपको अपराध निरोधक समिति का सदस्य व जेल विजिटर बताकर 26 जनवरी को जेल विजिट करने की बात कही। आरोपी ने अपना नाम हनुमान प्रसाद यादव बताया। इस पर उन्होंने जेल नियमों का हवाला देकर इसकी सूचना आने से इनकार करते हुए उसे मना कर दिया। जेल अधीक्षक ने रविवार को अपना मोबाइल नंबर के व्हाट्स एप ग्रुप में डीआइजी/एसएसपी की फोटो लगा हुआ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम के एक ग्रुप से जोड़ा पाया।
विज्ञापन

इस ग्रुप में उनके अलावा एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण समेत कई अन्य अधिकारियों को भी जोड़ा गया था। उन्होंने जब इस ग्रुप के एडमिन के नंबर को चेक किया तो वह नंबर वहीं मिला, जिससे तथाकथित जेल विजिटर के नाम पर उन्हें कॉल की गई। एसएसपी के नाम का फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप होने की जानकारी होने पर उन्होंने रविवार को इसकी सूचना जेल चौकी प्रभारी सर्वदमन सिंह को दी। जांच के दौरान एसएसपी के नाम पर फर्जी ग्रुप बनाए जाने की पुष्टि होने के बाद चौकी प्रभारी ने कोतवाली नगर में उक्त व्हाट्स एप ग्रुप के एडमिन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए गठित टीम में शामिल कोतवाली नगर प्रभारी नीतीश श्रीवास्तव व चौकी प्रभारी नवीनमंडी राम प्रकाश सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह नवीनमंडी ओवरब्रिज के पास से आरोपी हनुमान प्रसाद यादव निवासी पलिया लोहानी थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास घटना में प्रयुक्त मोबाइल व अपराध निरोधक समिति का परिचय पत्र बरामद हुआ। बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने इस ग्रुप में कई बड़े अधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों के सीयूजी नंबर को जोड़ रखा था। उसका उद्देश्य इन सभी पर धौंस जमाना था। कोतवाली प्रभारी नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी हनुमान प्रसाद यादव के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468 व 471 के तहत केस दर्जकर उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed