{"_id":"5fdb73ba8ebc3e433b757a75","slug":"crime-faizabad-news-lko5553240127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिग्गी से उच्चकों ने उड़ाए 80 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की डिग्गी से उच्चकों ने उड़ाए 80 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। शहर के गुदड़ी बाजार चौराहे के पास बाइक की डिग्गी से उच्चके 80 हजार रुपये निकाल ले गए। मामले की जानकारी बाइक चालक को तब हुई, जब वह दुकान से सामान खरीद कर वापस अपनी बाइक के पास पहुंचा। मामले की तहरीर पीड़ित ने नगर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
तारुन थाना क्षेत्र के घूरी टीकर निवासी इंद्रजीत सिंह ने 16 दिसंबर को शहर के भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा से 80 हजार रुपये निकाले और कैश बैग में रखकर बाइक की डिक्की में रख दिया। शाम करीब 4:45 पर जब वह शहर के गुदड़ी बाजार चौराहे पर पहुंचा तो वहां रमेश बिल्डिंग एंड त्रिपाल की दुकान पर बाइक खड़ी कर दुकान के अंदर एक त्रिपाल खरीदने लगा।
वापस बाइक के पास आया तो बाइक की डिग्गी खुली हुई थी व बैग गायब था। दुकान के सीसीटीवी कैमरे में दिखाई पड़ रहा कि एक अज्ञात व्यक्ति 4:56 पर आया और बाइक की डिग्गी से बैग को निकालकर चला गया।
विज्ञापन
पीड़ित द्वारा तहरीर में बताया गया है कि बैग में बैंक से निकाले गए 80 हजार रुपये उनका और परिवार के लोगों का 6 आधार कार्ड, बैंक ऑफ बड़ौदा रामपुर भगन शाखा का 9 पासबुक, दो एटीएम कार्ड, दो पैन कार्ड, 7 मतदाता पहचान पत्र एवं एक फिक्स डिपॉजिट का कागजात था। नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।