{"_id":"5e3312078ebc3e4b6613d532","slug":"crime-faizabad-news-lko5057647169","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब बनाने वालों को पुलिस से ग्रामीणों ने छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब बनाने वालों को पुलिस से ग्रामीणों ने छुड़ाया
विज्ञापन
पूरा बाजार। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम अढ़ती में तमसा नदी के किनारे धधक रही शराब भट्ठियों से आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। शोन सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपियों को जबरन छुड़ा दिया। बाद में पहुंचे पुलिस बल की ओर दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है।
पूरा बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार, तमसा के किनारे अढ़ती गांव में काफी समय से अवैध शराब बनने की सूचना मिल रही थी। गुरुवार को सुबह छह बजे पुलिस टीम के साथ दबिश दिया तो शराब की भट्ठी धधक रही थी। उन्होंने बताया है कि शराब बनाने वाले कुछ लोग पुलिस बल को देखते ही भाग निकले लेकिन, कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया।
पकड़े गए लोगों ने गुहार लगा दिया, जिस पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पकड़े गए लोगों को पुलिस से जबरदस्ती छुड़ा कर अपने साथ ले गए। तमसा नदी अढ़ती गांव के सामने नाले जैसी हो गई है, इसलिए लोग आसानी से उस पार निकल भागे। चौकी प्रभारी पूरा बाजार प्रदीप कुमार सिंह ने इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष महाराजगंज श्रीनिवास पांडे व उच्च अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, एएसपी निपुण अग्रवाल, सीओ अयोध्या अमर सिंह, थानाध्यक्ष महाराजगंज श्रीनिवास पांडे, थानाध्यक्ष पूराकलंदर मारकंडेय सिंह, प्रभारी थाना अध्यक्ष तारुन शीतला प्रसाद यादव, चौकी प्रभारी गयासपुर, धर्मेंद्र शुक्ला, चौकी प्रभारी पूरा बाजार प्रदीप कुमार सिंह व लगभग आधा दर्जन 112 की गाड़ियां दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और नदी पार कर सोनेडाड गांव छापा मारा लेकिन, आरोपियों का कुछ पता नहीं चला।
मौके पर पुलिस को शराब बनाने के बर्तन व भारी मात्रा में लहन मिला है। लहन को पुलिस बल नदी में डाल कर नष्ट कर दिया व बर्तन तथा अन्य सामान पुलिस अपने साथ ले आई है। पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया है अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। अवैध कार्य करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।