{"_id":"5ddeae6f8ebc3e547d542d96","slug":"cow-shelter-home-faizabad-news-lko4946080112","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े आठ करोड़ से विकसित होगी गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े आठ करोड़ से विकसित होगी गोशाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से अयोध्या की गोशाला को आदर्श बनाया जाएगा। गोशाला में अस्पताल के साथ डॉक्टरों की तैनाती होगी। यहां तैनात कर्मचारियों के लिए अस्थायी आवास बनेंगे। शुद्ध पेयजल से गोबर के डिस्पोजल तक की आधुनिक व्यवस्था होगी।
अयोध्या धर्म और संस्कृति की नगरी है। यहां से पूरे देश में गो-सेवा का नया मैसेज देने की कोशिश है। इसी के मद्देनजर अयोध्या की एक मात्र सरकारी गोशाला को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।
इस पर कुल साढ़े आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए सात दिसंबर को टेंडर होने वाला है। गोशाला का संचालन नगर निगम अयोध्या करता है।
निगम प्रशासन ने इसकी जो कार्ययोजना बनाई है। उसके मुताबिक इस गोशाला में गाय को आधुनिकतम सुविधाएं दी जाएंगी। सबसे पहले लगभग 110 बीघे में फैले बैसिंह की गोशाला की बाउंड्री बनाई जाएगी। अस्पताल के साथ डॉक्टरों की तैनाती होगी।
विज्ञापन
गाय, बैल और गाय के बच्चों को रखने के लिए अलग-अलग शेड बनेंगे। प्रशासनिक भवन बनाया जाएगा। पेयजल व बिजली की बेहतर व्यवस्था के साथ ही गोबर के डिस्पोजल की आधुनिक व्यवस्था होगी।
यहां तैनात कर्मचारियों के लिए अस्थायी आवास बनाए जाएंगे। गोशाला के अंदर ही एक भाग में हरित क्षेत्र तैयार किया जाएगा। रोड लैंप लगाए जाएंगे। निगम प्रशासन का खाका साकार हुआ तो दूर से ही गोशाला अपनी आभा बिखरेगी। निगम प्रशासन ने बैसिंह गोशाला में इसकी शुरुआत गोमाता को काऊकोट, विशेष प्रकार के अलाव जलाने के साथ शेड में पर्दे लगाने का काम शुरू हो गया है।