फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   court

किशोरी की हत्या में सात दोषी करार, सजा पर सुनवाई आज

Wed, 22 Jan 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
court
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के लखौरी गांव में किशोरी सरिता की हत्या के मामले में कोर्ट ने सभी सात लोगों को दोषी पाते हुए न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया है। सजा पर सुनवाई 23 जनवरी को होगी। फैसला जिला जज नीरज निगम की अदालत से हुआ।
विज्ञापन

फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता सईद खान ने बताया कि वारदात 8 सितंबर 2014 की है। लखौरी गांव निवासी सरिता ने अपने भाइयों से खाना बनाने के लिए लकड़ी चीरने को कहा। उसके दोनों भाई दरवाजे पर रखी लकड़ी के पास पहुंचे तो उस पर पट्टीदार का ईंटें गिरी थीं।
विज्ञापन

ईंटें हटाने को कहने पर सभी लोग तमंचा, रायफल व लाठी-डंडों से लैस होकर उसके भाई हरिविजय व हरिकेश को मारने लगे। दोनों जान बचाने के लिए घर में भागे तो सभी आरोपी घर में घुस गए। घर में मौजूद सरिता उर्फ कुसुम आरोपियों से भिड़ गई तो सभी लोगों ने उसे केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया था। सरिता की उसी दिन 3:30 बजे जिला चिकित्सालय में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के पीछे जमीन की रंजिश थी। इसकी रिपोर्ट हरिविजय सिंह ने राम सूरत सिंह, राम कीरत सिंह, अरविंद सिंह, अरविंद सिंह, मनोज सिंह, शैलेश सिंह व रवि सिंह के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में लिखाई गई थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने सबको बलवा, हत्या समेत अन्य धाराओं में दोषी पाते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। सभी दोषियों को 23 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed