{"_id":"5d6ea1088ebc3e01740f4c50","slug":"court-faizabad-news-lko4796738138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरियल ब्लास्ट केस में बचाव पक्ष की बहस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीरियल ब्लास्ट केस में बचाव पक्ष की बहस जारी
विज्ञापन
अयोध्या। कचहरी सीरियल ब्लास्ट केस में मंगलवार को भी बचाव पक्ष की तरफ से बहस हुई। समय कम होने के कारण बहस पूरी नहीं हो सकी। इसके लिए अगली पेशी 17 सितंबर नियत की गई है।
एडीजीसी विजय कुमार ओझा ने बताया कि कचहरी सीरियल ब्लास्ट की पेशी मंगलवार को थी। इसकी सुनवाई मंडल कारागार में होती है।
मंडल कारागार में लगी विशेष अदालत में अपर जिला जज अशोक कुमार के समक्ष बचाव पक्ष के अधिवक्ता शोएब अहमद ने बहस की, यह बहस आरोपी मो. अख्तर उर्फ तारिक की तरफ से की गई।
शेष बहस के लिए अगली पेशी नियत की गई है। तीनों आरोपियों सज्जाद उर रहमान, मोहम्मद अख्तर उर्फ तारिक व तारिक कासमी को कड़ी सुरक्षा में जेल से लाकर अदालत के समक्ष पेश किया गया। सुनवाई के बाद उन्हें फिर जेल भेज दिया।