फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Counseling of residential courses of the university will be held from 27 September to 8 October

27 सितंबर से 8 अक्तूबर तक होगी विवि के आवासीय कोर्सों की काउंसलिंग

Thu, 23 Sep 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Counseling of residential courses of the university will be held from 27 September to 8 October
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.रविशंकर सिंह के निर्देश पर आवासीय प्रवेश समिति ने एलएलएम, एमएड, एलएलबी, डीफार्मा एवं बीफार्मा में प्रवेश काउंसिलिंग की तिथि घोषित कर दी है।
विज्ञापन

पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग संत कबीर सभागार में 27 सितंबर से 08 अक्तूबर के बीच सुबह 10 बजे से होगी। कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन में अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के समय उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

प्रवेश समिति के समन्यवक प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि विश्वविद्यालय परिसर में 27 सितंबर को एलएलएम पाठ्यक्रम की काउंसिलिंग होगी। इसमें 01 रैंक से 100 तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएड की काउंसिलिंग 28 सितंबर को 01 से 150 रैंक तक एवं 29 सितंबर को 151 रैंक से लेकर समस्त अभ्यर्थियों की होगी। कहा कि, 30 सितंबर से 07 अक्तूबर के बीच परिसर में एलएलबी प्रवेश की काउंसिलिंग कराई जाएगी।
जिसमें 30 सितंबर को 01 रैंक से 100 तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसी क्रम में 01 अक्तूबर को 101 रैंक से 300 तक, 04 अक्तूबर को 301 रैंक से 500 तक, 05 अक्तूबर को 501 रैंक से 700 तक, 06 अक्तूबर को 701 से 900 तक और 07 अक्तूबर को 901 से 1162 रैंक तक के अभ्यर्थियों की प्रवेश काउंसिलिंग होगी।
परिसर में सत्र 2021-22 से संचालित डीफार्मा एवं बीफार्मा पाठ्यक्रम की प्रवेश काउंसिलिंग 08 अक्तूबर को होगी। सुबह 10 बजे से डीफार्मा एवं दोपहर 01 बजे से बीफार्मा पाठ्यक्रम के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग मेरिट के आधार पर की जायेगी।

विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर पाठ्यक्रमों से संबंधित प्रवेश काउंसिलिंग की तिथि घोषित कर दी गई है। शीघ्र ही अलग-अलग दिनों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी जायेगी। पाठ्यक्रमों में प्रवेश के संबंध में अभ्यर्थियों को प्रवेश समिति द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed