फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   corona

छह केंद्रों पर टीकाकरण के लिए भेजी गई वैक्सीन

Thu, 14 Jan 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
corona
अयोध्या। कोरोना वायरस से बचाव के लिए शनिवार 16 जनवरी को होने वाले टीकाकरण के लिए जिले में भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अयोध्या स्थित वैक्सीन स्टोर से बृहस्पतिवार को छह केंद्रों पर टीकाकरण के लिए वैक्सीन की 660 खुराक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भेजी गईं। पहले दिन 600 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली खुराक दी जाएगी। पहले 11 केंद्रों पर टीकाकरण शुरू होना था। अब छह केंद्रों पर होगा।
विज्ञापन

जिले में भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाना है। प्रथम चरण में करीब 13 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की खुराक दी जाएगी। दो चरणों में टीकाकरण का रिहर्सल भी किया जा चुका है। पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार(16 जनवरी) को 11 केंद्रों पर टीकाकरण शुरू होना था, लेकिन शासन से बृहस्पतिवार को प्राप्त हुए निर्देशानुसार अब पहले दिन छह केंद्रों पर यह कार्य किया जाएगा। इसके लिए जिला अस्पताल पुरुष, जिला महिला अस्पताल, राजकीय श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मया बाजार को चिह्नित किया गया है। प्रत्येक केंद्र पर पहले दिन 100-100 कर्मचारियों को टीके की पहली खुराक देने के लिए बुलाया गया है। कर्मचारियों की सूची भी बृहस्पतिवार की देरशाम ही फाइनल करके संबंधित स्वास्थ्य इकाई पर प्रेषित की गई।
विज्ञापन

उधर, शासन से 15,510 खुराक मिलने के बाद बृहस्पतिवार को केंद्रों पर भी वैक्सीन भेजी गई है। प्रत्येक केंद्र पर पहले दिन के उपयोग को ध्यान में रखते हुए 110 खुराक भेजी गई है। इस दौरान प्रत्येक वाहन के साथ सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए। केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में वैक्सीन को रखवाया गया। साथ ही सुरक्षा गार्ड भी जिला प्रशासन की ओर से तैनात किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके देव ने बताया कि पहले 11 केंद्रों पर टीकाकरण होना था, लेकिन ताजा निर्देशों के अनुसार अब शनिवार को छह केंद्रों पर टीकाकरण शुरू किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। प्रत्येक केंद्र पर 100-100 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की खुराक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed