{"_id":"5fd243d38ebc3e3fbe0ec09c","slug":"corona-faizabad-news-lko5541409100","type":"story","status":"publish","title_hn":"12,610 लोगों को पहले लगेगी कोरोना की वैक्सीन, तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12,610 लोगों को पहले लगेगी कोरोना की वैक्सीन, तैयारी तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कोरोना वैक्सीन को लेकर जिले में हलचल तेज हो गई है। वैक्सीन आते ही प्रथम चरण में जिले के 12,610 स्वास्थ्यकर्मियों को इसकी खुराक दी जाएगी। इनमें 9,445 सरकारी व शेष निजी स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। शासन के निर्देश पर इनका नाम, पदनाम व तैनाती स्थल सहित संपूर्ण ब्यौरा शासन को भेज दिया गया है।
कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए हर किसी को वैक्सीन आने का इंतजार है। प्रथम चरण में वैक्सीन आते ही सबसे ज्यादा जोखिम उठा रहे स्वास्थ्य विभाग से जुड़े चिकित्सक सहित अन्य कर्मचारियों को इसकी खुराक देने की तैयारी की जा रही है।
अक्तूबर में ही स्वास्थ्यकर्मियों का ब्यौरा जुटाने का निर्देश दिया गया था। इसके लिए एक वेबसाइट पर समस्त सूचनाएं मांगी गईं थीं, जिनमें जिले के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को वांछित सूचनाओं को उपलब्ध कराने को कहा गया था।
विज्ञापन
सूचीबद्ध हुए 12,610 लोगों में से 9445 सरकारी संस्थानों में कार्यरत हैं, जबकि शेष 3165 निजी अस्पताल व संस्थानों में कार्यरत हैं। सूचीबद्ध किए गए लोगों में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अफसर, चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय, लैब टेक्नीशियन, लिपिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक शामिल हैं। जबकि नर्सिंग स्कूल व निजी पैथोलॉजी के कर्मचारियों को भी सूचीबद्ध किया गया है। वैक्सीन आते ही इन लोगों को पहले खुराक दी जाएगी।
जिले के विभिन्न संस्थानों में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों का विवरण पोर्टल पर फीड कराया गया था। 12610 स्वास्थ्यकर्मियों को सूचीबद्ध करके शासन को ब्यौरा भेजा गया है। वैक्सीन आते ही इन्हें खुराक दी जाएगी।
-डॉ घनश्याम सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, अयोध्या