फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CORONA

नहीं थम रहा प्रकोप, डॉक्टर व संतों सहित 69 मिले पॉजिटिव

Sun, 13 Sep 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
CORONA
अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में तैनात चिकित्सक, मणिराम दास छावनी के संत समेत रविवार को 69 नए मरीज कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। जबकि कोरोना से जंग जीतने के बाद 87 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4488 पहुंच गई है। इनमें सक्रिय मरीज 948 बचे हैं।
विज्ञापन

रविवार को जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का अर्धशतक पार हो गया और 69 नए मरीज पाए गए। एंटीजन किट से की गई जांच में सीएचसी बीकापुर के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ अनिल वर्मा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम में शामिल फार्मेसिस्ट अनुराग मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर अनिल वर्मा की रविवार की सुबह इमरजेंसी ड्यूटी भी थी। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें होम आइसोलेट कराया गया है। वहीं, मणिराम दास की छावनी में कोरोना संक्रमण अभी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यहां के सुरेंद्र दास व शत्रुघ्न दास भी संक्रमण की चपेट में आए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में आइसोलेट कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रविवार को प्राप्त हुई रिपोर्ट में नगर निगम के सुशीला सदन में तीन, पुलिस लाइन में तीन, जिला अस्पताल में दो, मोतीबाग, सिविल लाइन, अब्बू सराय, नियावां, सहादतगंज, कंधारी बाजार, झारखंडी, आवास विकास कॉलोनी, सुभाष नगर, रामघाट, मछली मंडी, देवई, रामनगर कॉलोनी, मया ब्लॉक के बैंक ऑफ बड़ौदा गोसाईगंज, सिलोनी, जरही, केशवपुर, रामपुर बिहारी, गोसाईगंज, पूरा ब्लॉक के मिर्जापुर, आदर्श नगर, नोखे का पुरवा, शंकरगढ़, सरायरासी, मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर, जलालुद्दीन नगर में मरीज मिला है।

जबकि मसौधा ब्लाक के रघुपुर, कौशलपुरी, बिरौली, नवोदय विद्यालय, सोहावल ब्लॉक के सुचितागंज, सोफियाना, मजनावा, गिरधारी पुर, ड्योढ़ी बाजार, हाजीपुर, रुदौली ब्लाक के हलीम नगर, बीकापुर ब्लॉक के खजुरहट, कोछा बाजार, अमानीगंज ब्लाक के कुमारगंज, डुंडी, आदिल पुर, नंदोली, हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के मिश्रा का पुरवा, पलिया लोहानी, सेमरा सहित अन्य इलाकों में एक-एक मरीज संक्रमण की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed