{"_id":"5f1467b88ebc3e9fb7343414","slug":"corona-faizabad-news-lko5314824100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिली तीन हजार एंटीजन किट, जांच में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिली तीन हजार एंटीजन किट, जांच में आएगी तेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अब कोरोना संदिग्ध मरीजों को रिपोर्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शासन से जिले को 3 हजार एंटीजन किट मिली हैं। इस किट के माध्यम से जिले के संदिग्ध मरीजों की कोरोना जांच की जाएगी। किट द्वारा जांच रिपोर्ट 15 मिनट से 30 के अंदर मिल जाएगी। किट का सर्वाधिक इस्तेमाल हॉटस्पॉट क्षेत्र में किया जाएगा। सोमवार से ही इस किट से जांच शुरू कराने की तैयारी है।
जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सर्दी-जुकाम, बुखार आदि से पीड़ित तमाम लोग प्रतिदिन जांच करा रहे हैं। इन दिनों प्रतिदिन 6-7 सौ सैंपल लिए जा रहे हैं। लैब में एक साथ सैकड़ों सैंपल जाने के कारण संदिग्ध मरीजों को अपनी जांच रिपोर्ट का दो से तीन दिन तक का इंतजार करना पड़ता है।
इसके चलते यदि मरीज निगेटिव भी होता है, तो उसे क्वारंटीन सेंटर में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे मरीजों को सरकार ने सहूलियत दी है। यह पहल सोमवार से ही जिले में सक्रिय हो जाएगी।
विज्ञापन
नई व्यवस्था के तहत अब संदिग्ध सिंप्टोमेटिक मरीजों की जांच एंटीजन किट से की जाएगी। जिले को प्रथम चरण में 3000 किट प्राप्त हुई है। यह किट मात्र 15 से 30 मिनट में संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच कर उसका परिणाम बता देगी।
पॉजिटिव रिजल्ट मिलने पर मरीज को पॉजिटिव मानते हुए दोबारा आरटी पीसीआर जांच नहीं की जाएगी, लेकिन अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो दोबारा आरटी पीसीआर जांच कराई जाएगी। मरीजों की जांच कराने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। जांच कराने के लिए टीम में चिकित्सक, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट के साथ लैब टेक्नीशियन होगा। टीम हॉट स्पॉट क्षेत्र और कंटेनमेंट जोन में जाकर बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत होने वालों की जांच करेगी।
जिले को तीन हजार एंटीजन किट प्राप्त हुई हैं। इससे संदिग्ध मरीजों की जांच 15 से 30 मिनट में हो सकेगी। संदिग्ध मरीजों की जांच कराने में तेजी आएगी। किट का इस्तेमाल हॉट स्पॉट क्षेत्र, कंटेनमेंट जोन और सीएचसी पर प्रमुख रूप से किया जाएगा। सोमवार से किट का इस्तेमाल शुरू करने की संभावना है।
-डॉ. घनश्याम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अयोध्या