{"_id":"5f11ca668ebc3e63bf1e0d0a","slug":"corona-faizabad-news-lko531170983","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन बैंक के ब्रांच मैनेजर समेत 26 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन बैंक के ब्रांच मैनेजर समेत 26 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। शहर के रिकाबगंज अल्का टावर स्थित इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक, सिविल कोर्ट के न्यायाधीश की पत्नी समेत 26 कोरोना मरीज पाए जाने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया है। इन मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 591 पहुंच गई है। इन मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में आइसोलेट कराने के साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव की प्रक्रियाएं प्रारंभ की गई हैं।
जुलाई में कोरोना संक्रमण की स्थिति जिले में भी भयावह हो गई है। प्रतिदिन करीब 30-35 मरीजों में कोरोना की पुष्टि होने से लोग दहशत में हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 26 और कोरोना मरीज पाए गए हैं। इनमें 11 लोग एसिंप्टोमैटिक हैं और संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए हैं। जबकि पांच लोग सर्दी, जुकाम, बुखार की समस्या बताकर जांच कराने गए तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।
इसके अलावा दो लोग संदिग्ध गतिविधि व एक रैंडम सैंपलिंग में पॉजिटिव आया है।
शहर के रिकाबगंज अल्का टावर में स्थित इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक (33) ने सर्दी, जुकाम, बुखार की समस्या होने पर 14 जुलाई को सैंपलिंग कराई तो शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें झुनझुनवाला कोविड केंयर सेंटर में शिफ्ट कराते हुए बैंक को सील करने व संपर्कियों की शिनाख्त करके क्वारंटीन कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कराई गई।
विज्ञापन
बीते सोमवार को ट्रूनेट मशीन से हुई जांच में पॉजिटिव निकलीं सिविल कोर्ट के न्यायाधीश की पत्नी भी शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। विकास खंड पूराबाजार के मित्रसेनपुर मजरे बहोरनपुर में शुक्रवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। ग्राम प्रधान जयश्याम ने बताया कि गांव निवासी 24 वर्षीय युवक 12 जुलाई को बनारस से गांव आया। जिले पर ही सैंपलिंग कराकर घर भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है।
इसके अलावा शहर के गल्ला मंडी में एक किशोरी, तुर्समपुर रानिक पुर निवासी वृद्ध, तेलियागढ़ गोसाईगंज निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति, मयाबाजार निवासी युवक, यश पेपर्स लिमिटेड के एक कर्मचारी के संपर्क में आया नौ वर्षीय बालक, पूरा ब्लॉक के ददेरा निवासी युवक, मिल्कीपुर के इनायतनगर निवासी अधेड़, शहर के सआदतगंज सलारपुर निवासी अधेड़, शहर के बल्लाहाता निवासी एक युवती, शहर के चक्रतीर्थ हिंदूधाम निवासी तीन व्यक्ति, शहर के गुदड़ी बाजार निवासी दो व्यक्ति, नगर निगम क्षेत्र के बछड़ा सुल्तानपुर निवासी सात वर्षीय बालक, 17 वर्षीय किशोरी व 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इन मरीजों को कोविड अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।