फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CORONA

एचडीएफसी के मैनेजर समेत 10 मिले कोरोना पॉजिटिव, बैंक सील

Thu, 09 Jul 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
CORONA
एचडीएफसी बैंक के कर्मी के पॉजिटिव आने के बाद घर के लिए रवाना होते कर्मी। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कोरोना की दस्तक अब बैंक तक पहुंच गई है। सबसे भीड़ वाले एचडीएफसी की सिविल लाइंस स्थित मुख्य शाखा में तैनात एक एरिया मैनेजर और यश पेपर्स मिल के 8 कर्मचारियों समेत 10 लोग बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

प्रशासन ने आननफानन में बैंक को सैनिटाइज करते हुए सील कर दिया है। साथ ही सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। एरिया मैनेजर की कांटेक्ट हिस्ट्री भी तलाशी जा रही है, उसके कई शाखाओं समेत अवध विवि व अन्य संस्थानों में जाकर लोगों से मिलने की बात भी सामने आ रही है। बैंक आने-जाने वाले ग्राहकों व उनके परिवारीजनों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना पॉजिटिव आने वाले मरीजों की संख्या 390 हो गई है। बुधवार को एक साथ रिकॉर्ड 42 मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन अभी बचाव कार्य पूरी तरह से कर भी नहीं पाया था कि फिर दस और मरीज पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आननफानन में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की टीमें मरीजों से संपर्क साधते हुए उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री खंगालने में जुट गईं। मरीजों को आइसोलेट करने के साथ गांव सील करने व संपर्कियों को क्वारंटीन करने की कवायद शुरू हुई।
शहर के सिविल लाइंस स्थित एचडीएफसी बैंक के एरिया मैनेजर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा है। इससे बैंक कर्मचारी सहित तमाम ग्राहकों में भी संक्रमण का खतरा बना है। अयोध्या के विभीषण कुंड निवासी 37 वर्षीय एरिया मैनेजर ने बताया कि बीते सात जुलाई को हल्का बुखार महसूस होने पर श्रीराम अस्पताल में इलाज के लिए संपर्क किया था।
वहां से कोरोना जांच की सलाह दी तो उसी दिन सैंपलिंग कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य टीम मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया। बैंककर्मी के पॉजिटिव मिलने के बाद बैंक को बंद कराया गया एवं सभी कर्मचारियों को होम क्वारंटीन किया गया। बैंक की सैनिटाइजेशन व कोरोना जांच के उपरांत बैंक खोला जाएगा।
यश पेपर्स मिल्स में संक्रमितों की संख्या पहुंची 25
यश पेपर्स मिल्स कोरोना संक्रमितों का हब बनता जा रहा है। यहां पांच दिन में मरीजों की संख्या बढ़कर 25 पहुंच गई है। यश पेपर में बीते चार जुलाई को मिल के एमडी व उनकी पत्नी की रिपोर्ट ट्रूनेट मशीन में पॉजिटिव आने के बाद संपर्कियों की जांच कराई गई तो कामर्शियल हेड व टेबल वेयर कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले। बुधवार को 42 मरीजों में से 11 मरीज यहीं के थे।
बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में आठ मरीज यश पेपर्स के ही हैं। इनमें सात मिल कॉलोनी में ही रहते हैं, जबकि एक मरीज शहर के महाजनी टोला का निवासी है, जो कि मिल में काम करता है। इन सभी को मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया गया है।

दिल्ली से आया युवक निकला पॉजिटिव
तारुन। हैदरगंज थाना क्षेत्र के बेला रामबाग निवासी 19 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से इलाके में दहशत फैल गई। युवक ने बताया कि वह चार जुलाई को दिल्ली से बस से आया था। तारुन सीचएसी पर उसने संदेह के आधार पर कोरोना जांच के लिए सात जुलाई को सैंपलिंग कराया था। जिसकी रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज को ट्रैस करके परिवारीजनों को क्वारंटीन किया व मरीज को झुनझुनवाला कोविड केयर सेंटर भेजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed