फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CORONA

सात और प्रवासियों की रिपोर्ट पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Sun, 07 Jun 2020 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
CORONA
मरीज मिलने के बाद बीकापुर के एक गांव को किया गया सील। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सात अन्य प्रवासियों की कोरोना रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। इनमें तीन मरीज क्लस्टर जोन घोषित बीकापुर ब्लॉक के सोनखरी के ही हैं, जो कि पहले से पॉजिटिव मिले चार लोगों के क्लोज कांटेक्ट में भी बताए हैं। जबकि एक मरीज पूरा ब्लॉक के नरायनपुर में मिला है और दिल्ली से लौटा है। इस तरह जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 141 पहुंच गई है। रविवार को पॉजिटिव मिले मरीजों को क्वारंटीन सेंटर से झुनझुनवाला कोविड केयर सेंटर में भेजा गया है।
विज्ञापन

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार सोनखरी गांव में रविवार को तीन और कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। इसके पहले बुधवार को पति-पत्नी सहित चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है, जिन्हें पहले से आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बीकापुर के अधीक्षक अब्दुल खतीब अंसारी ने बताया कि सभी लोग भिवंडी महाराष्ट्र से घर वापस आए हैं। बुधवार को चार लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सर्वे और मॉनिटरिंग करके क्लोज कांटेक्ट की आशंका में चिह्नित किए गए 21 लोगों को अवध विश्वविद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को इनमें से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। गांव को पहले ही सील करके सैनिटाइजेशन व अन्य बचाव कार्य किए जा चुके हैं। बताया कि सोनखरी गांव में महाराष्ट्र से करीब 40 से 45 लोग घर वापस आए हैं। इन सभी की जांच कराई जाएगी। जिससे संक्रमण फैलने से रोका जा सके।
हनुमतनगर प्रतिनिधि के अनुसार विकासखंड पूराबाजार के नरायनपुर गांव में पति-पत्नी तीन जून को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिन्हें आइसोलेट कराते हुए गांव सील किया गया था। रविवार को एक और अधेड़ व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसे प्रशासन ने आइसोलेशन के लिए झुनझुनवाला पहुंचाया और परिवार के 8 सदस्यों को होम क्वारंटीन करा दिया।

रविवार को मिला मरीज नरायनपुर खास गांव का निवासी है और चार जून को बस द्वारा दिल्ली से लौटा है। अधेड़ का कोरोना जांच के लिए नमूना लेकर होम क्वारंटीन किया गया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे झुनझुनवाला कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया गया है। ग्राम प्रधान करीमुल्ला ने बताया कि मरीज के परिवार के 8 सदस्यों को होम क्वारंटीन कराया गया है। हल्का सिपाही दिनेश पाल और सत्य प्रकाश ने गांव को सील कराया। वहीं तीन अन्य इलाकों में भी तीन मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed