फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Corena virus

राहत : डॉक्टर की रिपोर्ट निगेटिव, जमातियों की नहीं आई रिपोर्ट

Fri, 17 Apr 2020 08:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Corena virus
अयोध्या। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. वीरेंद्र वर्मा समेत 64 नमूने निगेटिव आए हैं। जबकि बुधवार को ही दोबारा जांच के लिए गए 11 जमातियों की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। वहीं, शुक्रवार को एक जमाती सहित जिले से 27 और नमूने कोरोना जांच के लिए गोरखपुर लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) डॉ. वीरेंद्र वर्मा मंगलवार की ड्यूटी के बाद बुखार, खांसी व गले में खरास की समस्या के कारण मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर में बुधवार को भर्ती हुए थे। कोरोना का संदेह होने पर जांच के लिए नमूना बुधवार को ही भेजा गया था।
विज्ञापन

इमरजेंसी ओपीडी में इलाज के दौरान फ्लू के कुछ मरीजों के संपर्क में आने के बाद से भय बना हुआ था। लेकिन शुक्रवार को आई रिपोर्ट में कोरोना निगेटिव आया है, जिससे एक बार महकमे ने फिर से चैन की सांस लिया है। वहीं, दो दिन में जिले से गए 75 नमूनों में से 64 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि दोबारा जांच के लिए भेजे गए 11 जमातियों की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को जिले से 27 नमूने कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें 18 नमूने मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर व 9 नमूने मसौधा फैसलिटी क्वारंटीन के बताए जा रहे हैं। मसौधा से गए नमूनों में एक तब्लीगी जमात से लौटे युवक का बताया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि अब तक एक भी कोरोना पॉजिटिव मामला जिले से नहीं पाया गया है। लगातार सैंपलिंग की जा रही है। 11 जमातियों के अलावा पहले के भेजे गए सभी नमूने निगेटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed