फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Cooperative elections will be held from February to April, preparations fast

अयोध्या: फरवरी से अप्रैल तक होंगे सहकारी चुनाव, तैयारियां तेज

Mon, 20 Feb 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 20 Feb 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Cooperative elections will be held from February to April, preparations fast
अयोध्या। सहकारी चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। 27 फरवरी को अनंतिम सूची जारी होने के साथ ही सहकारी समितियों, क्रय विक्रय समितियों और सहकारी संघों के चुनाव की गहमागहमी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


उप्र सहकारी समिति निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने इसके लिए पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। उधर, भाजपा, सपा समेत अन्य दल समितियों पर अपने कब्जे को लेकर राजनीतिक बिसात बिछाने लगे हैं। साथ ही मृत पड़ी समितियों को भी जिंदा करने की कोशिशें शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


जिले में सबसे पहले सहकारिता, आवास, मत्स्य, दुग्ध, उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण, हथकरघा, खादी ग्रामोद्योग, रेशम व उद्योग विभाग की समितियों के चुनाव कराए जाएंगे। सबसे ज्यादा समितियां भी इसी में हैं। जिसमें सभापति, उप सभापति व सदस्य ही अन्य पदों के लिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में इस वक्त 99 सहकारी समितियां हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा संख्या में दुग्ध समितियां हैं। ज्यादातर दुग्ध समितियां निष्क्रिय होने के कारण चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकती हैं, लेकिन अब इन्हें जीवंत करने की तैयारी चल रही है। इसी तरह अन्य विभागों को मिलाकर करीब 500 समितियों में प्रबंध समिति व सभापति आदि के चुनाव होने हैं।

आयोग से घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इन समितियों में प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए 27 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 28 को सूची पर आपत्ति, 1 मार्च को आपत्ति निस्तारण व अंतिम सूची प्रकाशन, 2 को नामांकन, 3 को नामांकन की जांच, 4 को नाम वापसी और 6 मार्च को मतदान कराए जाएंगे। शाम चार बजे तक मतदान के बाद मतगणना भी करा दी जाएगी।

इसके बाद प्रबंध कमेटी के सदस्यों के लिए 11 मार्च को अनंतिम सूची प्रकाशन, 12 को आपत्तियां लेने, 13 को आपत्ति निस्तारण कर अंतिम सूची जारी करने, 14 को नामांकन, 15 को जांच, 16 को नाम वापसी व चिह्न आवंटन और 18 को मतदान व मतगणना कराई जाएगी।

इन समितियों में सभापति, उप सभापति व अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव 19 मार्च को एक ही दिन में संपन्न कराया जाएगा। इसी दिन मतदाता सूची प्रकाशन से लेकर मतगणना तक कराई जाएगी।

सहकारी संघों का चुनाव कार्यक्रम
जिले में कुल 29 सहकारी संघ हैं। जिसके लिए चुनाव कार्यक्रम यह तय किया गया है। कार्यक्रम के अनुसार 22 मार्च को प्रबंध समिति सदस्यों के लिए अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 23 को आपत्तियां, 24 को आपत्ति निस्तारण व अंतिम सूची जारी करने, 25 को नामांकन, 26 को जांच व चिह्न आवंटन होगा। 29 मार्च को मतदान व मतगणना कराई जाएगी।

सहकारी संघों में सभापति, उपसभापति व अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन एक ही दिन में 31 मार्च को करा लिया जाएगा।

क्रय-विक्रय समिति का चुनाव 12 अप्रैल को
जिले में एकमात्र क्रय विक्रय समिति की प्रबंध समिति के सदस्यों के लिए 3 अप्रैल को अनंतिम सूची जारी होगी। 8 को नामांकन पत्र दाखिल होंगे और 12 अप्रैल को मतदान कराने के साथ ही मतगणना भी कराई जाएगी।


समिति के सभापति, उप सभापति व अन्य समितियों में भेजे जाने वाले सदस्यों के चुनाव के लिए 13 अप्रैल को निर्वाचन की सारी प्रक्रिया संपन्न करा ली जाएगी।

आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उसी के अनुरूप मतदाता सूची बनाई जा रही है। अनंतिम मतदाता सूची बनने के बाद ही स्पष्ट होगा कि जिले में कितनी समितियों में चुनाव कराया जाएगा।
-अभय सिंह, सहायक निबंधक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed