फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Constable fiercely beat victims in Khandasa police station

खंडासा थाने में सिपाही ने पीड़ितों को जमकर पीटा

Sat, 12 Sep 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Constable fiercely beat victims in Khandasa police station
अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के हाड़ मऊ मोहम्मदपुर गांव में दबंगों ने दलितों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी और डंडों से पीटा। इससे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर खंडासा पुलिस ने संप्रदाय विशेष के छह लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया लेकिन घायलों द्वारा जब मेडिकल कराने की बात कही गई तो खंडासा थाने के मनबढ़ सिपाही संदीप यादव ने पीड़ितों की पिटाई कर दी। इस पर पीड़ित अपने घर लौट गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ितों ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खंडासा थाना क्षेत्र के हांड मऊ मोहम्मदपुर गांव में दरवाजा लगाने के विवाद में संप्रदाय विशेष के लोगों ने दलितों के घर में घुसकर महिलाओं समेत छह लोगों को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इसमें तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़ित मलखान कनौजिया की तहरीर पर खंडासा पुलिस ने साकिब, मोहसिन, बदरुद्दीन, सैफ अली, अनीस व अखलाक के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन

घटना गुरुवार शाम रात लगभग आठ बजे की बताई गई है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, मगर जब मेडिकल कराने की बात कही गई तो खंडासा थाने के सिपाही संदीप यादव ने पीड़ित के पिता और चाचा के साथ ही गंभीर रूप से घायल अन्य लोगों की थाने में ही जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो बना रहे एक लड़के का मोबाइल फोन पटककर तोड़ दिया। पीड़ितों ने एसएसपी से सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंडासा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गांव में मारपीट के मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। अनीस, मोहसिन व सैफ अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed