{"_id":"60ef2be78ebc3ecd026e9f7d","slug":"committee-will-be-formed-soon-to-monitor-the-vision-document-of-ramnagari-faizabad-news-lko5869532125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगरी के विजन डॉक्यूमेंट की मॉनिटरिंग के लिए जल्द बनेगी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगरी के विजन डॉक्यूमेंट की मॉनिटरिंग के लिए जल्द बनेगी कमेटी
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी को आध्यात्मिक मेगा सिटी व आधुनिक पर्यटन सिटी के रूप में विकसित करने के लिए तैयार हो रहे विजन डॉक्यूमेंट व 21 प्रमुख परियोजनाओं के डीपीआर की समीक्षा के लिए नई ग्लोबल एजेंसी नियुक्त होगी।
इसका आदेश को शासन ने निर्गत हो गया है। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने बुधवार को प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग कमेटी के लिए आरएफपी जारी कर दिया है।
यह कमेटी तैयार को रहे विजन डॉक्यूमेंट की समीक्षा, डीपीआर का तकनीकी तौर पर अध्ययन व कार्य के शुरू कराने से लेकर अंत के कार्यों पर बारीकी से नजर रखेगी। साथ ही विकास प्राधिकरण के सहयोग से शासन के कार्यों के लिए पत्राचार भी करेगी।
अयोध्या को विश्वस्तरीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित होने के लिए ग्लोबल कंसलटेंट टीम एलएई एसोसिएट्स विजन डॉक्यूमेंट व 21 प्रमुख योजनाओं के डीपीआर बना रहा है।
विज्ञापन
इसमें विजन डॉक्यूमेंट बनकर तैयार हो गया है। साथ ही तीन बड़ी योजनाओं के डीपीआर भी फाइनल हो गए हैं। कई डीपीआर बनकर तैयार है, इनको देखने का कार्य चल रहा है।
अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या के विकास का विजन डॉक्यूमेंट वर्चुअल माध्यम से देखा था। प्रधानमंत्री ने छोटे बड़े-कार्यों को अलग कर सभी कार्यों का समय व प्रगति निर्धारित करने के निर्देश दिए थे।
इस पर शासन ने कार्यों को श्रेणीवार क्रम में बांटने के साथ प्रगति व समीक्षा के लिए तकनीकी टीम तैयार करने के निर्देश दिए थे। इस पर अयोध्या विकास प्राधिकरण ने प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग कमेटी बनाने का निर्णय लिया था।
यह कंपनी ग्लोबल होने के साथ तकनीक की पूरी जानकारी रखेगी। साथ कार्य की समीक्षा व शासन से पत्राचार का कार्य भी इसी एजेंसी के जिम्मे होगा।
इसके लिए शासन प्राधिकरण ने शासन को पत्र लिखकर प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग कमेटी के लिए नई ग्लोबल एजेंसी निर्धारित किए जाने की मांग की थी। शासन की ओर से एजेंसी नियुक्त करने का आदेेश जारी हो गया है।
यह पत्र बुधवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण को मिल गया है। प्राधिकरण ने पीएमसी के लिए प्राधिकरण आरएफपी जारी कर दी है। मौजूदा समय में रामनगरी की प्रमुख सड़कों व टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर के डीपीआर तैयार हो गए हैं।
इनकी समीक्षा अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से की जा रही है। अभी सोलर सिटी, ग्रीन सिटी, रिवर फ्रंट समेत 21 प्रमुख डीपीआर एलईए एसोसिएट्स की ओर से तैयार होकर आने हैं।
इनकी समीक्षा व कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए एक तकनीक टीम की आवश्यकता है, जो हर प्रकार से आश्वस्त हो सके कि कार्य विश्वस्तरीय शहर के मानकों पर ही होंगे। नई प्रोजेक्ट मॉनीटिरिंग टीम नियुक्त हो जाने से कार्य में तेजी आने की संभावना है।
शासन की ओर से प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग कमेटी के गठन का आदेश मिल गया है। इसके साथ ही एजेंसी के चयन के लिए आरएफपी जारी कर दी गई है। इसमें विशेषज्ञों की टीम डीपीआर व विजन डॉक्यूमेंट के कार्यों की समीक्षा करेगी। सिर्फ ग्लोबल एजेंसियों को ही कार्य मिलेगा।- आरपी सिंह, सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण