फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   commissionar meeting

Ayodhya News: सेतु निगम के अधिशाषी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब

Thu, 17 Aug 2023 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
commissionar meeting
अयोध्या। मंडलीय समीक्षा बैठक में सेतु निगम के अधिशाषी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। बैठक में उन्होंने अफसरों से कहा कि हर कार्य दिवस में वह राजस्व वादों का निस्तारण करें। वह गुरुवार को आयुक्त सभागार में विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि जिले की सभी तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार न्यायालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर न्यायालय का कार्य भी करें, जिससे वादों के निस्तारण में तेजी आएं। कहा कि आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाए। स्वामित्व योजना की प्रगति की मॉनिटरिंग कर जल्द पूरा कराया जाए।
विज्ञापन


किसानों की समस्या को देखते हुए उन्होंने सभी जिलों की नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई विभाग के अफसरों से कहा। बैठक में बिंदुवार विवरण संयुक्त विकास आयुक्त अरविंद चंद्र जैन ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन






बाढ़ प्रभावित जिलों में उपलब्ध कराएं मूलभूत सुविधा

-बैठक में बाढ़ को लेकर अयोध्या, बाराबंकी, अंबेडकरनगर के जिलाधिकारियों सहित अन्य से चर्चा की। कमिश्नर ने मंडल में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed