फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Comedian Rajeev Nigam's presentation tied the crowd

हास्य कलाकार राजीव निगम की प्रस्तुति ने बांधा समां

Mon, 30 Dec 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Comedian Rajeev Nigam's presentation tied the crowd
अयोध्या। हास्य कलाकार राजीव निगम की प्रस्तुति व अवधी लोक गायिका प्रकृति यादव ने अपने साथी कलाकारों के साथ गीतों को ऐसा स्वर प्रदान किया कि अयोध्या महोत्सव का पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया। गुरुनानक देव के जीवन चरित्र पर पटियाला के कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की गयी। यहां आयोजित सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महंत बृजमोहन दास ने किया।
विज्ञापन

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अवधी हमारी सांस्कृतिक विरासत है। इस सांस्कृतिक विरासत को और विकसित करने की आवश्यकता है। अवधी साहित्य व गीत को बेहतर मंच लगातार प्रदान करने का यह एक प्रयास है।
विज्ञापन

अवधी लोकगीत हमारी जीवनशैली, ग्रामीण परिवेश का दर्शन कराते है। साहित्यकारों व अवधी गीतकारों के प्रयासों की बदौलत अवधी भाषा का चलन वर्तमान में बढ़ा है। आज बुद्धजीवी वर्ग ही सामान्य जनता भी अवधी को आत्मसात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या महोत्सव न्यास अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या की संस्कृति में आध्यात्म व मर्यादा का संगम है। यहां प्रतिभाओं को लगातार बेहतर मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे वे आगे चल कर देश व दुनिया में यहां का नाम रोशन कर सके।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में फैजाबाद पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वच्छ भारत पर नुक्कड़ नाटक व सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति करके लोगों का मन मोह लिया। कौशल्या देवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति करके लोगों को शिक्षा प्रदान की।

इस अवसर पर कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, चंद्र प्रकाश गुप्ता, निरंकार सिंह, जसवीर सिंह, महोत्सव समिति के सचिव नाहिद, महासचिव आकाश अग्रवाल, रेणुका श्रीवास्तव, जयपुरिया स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी सतीश गुप्ता, राघवेंद्र श्रीवास्तव, रोहित रायजदा, अरुण द्विवेदी, चंद्रशेखर तिवारी, ओमेश अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed