फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Colored palaces and temples Sadguru Sadan started Julnotsv

रंगमहल व सद्गुरु सदन मंदिरों में झूलनोत्सव शुरू

Thu, 21 Jul 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 21 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
सावन मास का बुधवार से शुभारंभ होने के साथ ही रामनगरी शिव भक्ति के रंग में रंगने लगी है। वहीं दूसरी तरफ रसिक परंपरा के रंगमहल व सद्गुरू सदन गोलाघाट में झूलनोत्सव का शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन


दोनों मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रहे हैं। रामनगरी की परंपरा में झूलनोत्सव का शुभारंभ मुख्य रूप से श्रावण शुक्ल तृतीया तिथि से होता है। इसी तिथि से सभी मंदिरों में झूले पड़ने के साथ नगरी पूर्णिमा तक उत्सव के रंग में डूब जाती है।
विज्ञापन


प्राचीन परंपरा की रंगमहल पीठ के महंत रामशरण दास कहते हैं अयोध्या में नित नूतन उत्सव होते रहते हैं, लेकिन झूलन उत्सव की छटा ही निराली है। आराध्य प्रिया प्रीतम सरकार जहां झूलन में बैठकर आनंद का अनुभव करते हैं, वहीं अपने भक्तों को भी आनंदित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि झूलनोत्सव के माध्यम से भक्तगण अपने आराध्य के सुख और आनंद को देखकर आनंदित होते हैं। शाम से शुरू होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम मध्यरात्रि तक चलता है, जिसमें भगवान को गीत, संगीत व नृत्य के माध्यम से प्रसन्न करने की कोशिश होती है।


रसिक उपासना परंपरा की दूसरी पीठ सदगुरु सदन गोलाघाट में भी महंत सिया किशोरी शरण के निर्देशन में झूलनोत्सव आयोजित हो रहा है। उत्सव में भगवान के विग्रह के साथ भगवान के स्वरूप को भी झूले पर बैठा कर झुलाया जा रहा है। साथ में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed