फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mass replication caught two colleges

दो कॉलेजों में पकड़ी सामूहिक नकल

Tue, 03 May 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 03 May 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Mass replication caught two colleges
मनूचा कॉलेज में परीक्षा देतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में मंगलवार को अजब-गजब नजारे देखने को मिले। फैजाबाद के चंद्रभान सिंह महाविद्यालय कुम्हिया और प्रतापगढ़ के अजब नारायण हरीशचंद्र महाविद्यालय में सामूहिक नकल पकड़ी गई।
विज्ञापन
फैजाबाद के रामनेवाज सिंह महाविद्यालय में बंद कमरे में परीक्षा होती मिली। यहां के शिक्षक डा. दिलीप सिंह जब उड़ाका दल को लेकर दूसरी ओर जाने लगे तो उनके इस व्यवहार पर शंका हो गई। जांच में एक बंद कमरा मिला, उसे खुलवाया गया तो कमरे में परीक्षा होती मिली। यहां के केंद्राध्यक्ष ने ड्यूटी पंजिका भी उपलब्ध नहीं कराई।
विज्ञापन
प्रथम पाली में प्रतापगढ़ के अजब नारायण हरीशचंद्र महाविद्यालय शेखपुर रानीगंज में सामूहिक नकल पकड़ी गई। दो कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया। बहराइच के लॉर्ड बुद्धा पीजी कॉलेज रुपईडीहा में एक नकलची पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद के ढोढेराम महाविद्यालय सेवरा में दो नकलची व चंद्रभान सिंह महाविद्यालय कुम्हिया में मोबाइल के साथ एक नकलची पकड़ा गया। चंद्रभान सिंह महाविद्यालय कुम्हिया के केंद्राध्यक्ष नदारद मिले।
यहां के अधिकांश छात्रों के उत्तर समान रूप से समान क्रम में पाए गए, जिसे उड़ाका दल ने प्रथमदृृष्टया सामूहिक नकल माना। अंबेडकरनगर के एपीएस महाविद्यालय आनंदनगर में तीन नकलची पकड़े गए। यह पर मिली नकल सामग्री को सीलबंद कर परीक्षा नियंत्रक को सौंपी गई। यहां के एक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त कर दिया गया। बीएम मेमोरियल कॉलेज ककरही में आईडी प्रमाणित नहीं होने पर एक कक्ष निरीक्षक को हटा दिया गया। दूसरी पाली में उड़ाका दल फैजाबाद के राम नेवाज सिंह महाविद्यालय कुमारगंज पहुंचा तो अजब-गजब तस्वीरें देखने को मिली।
प्राचीन इतिहास के शिक्षक डा. दिलीप कुमार ने उड़ाका दल को परीक्षा कक्ष में न ले जाकर अन्य दूसरे कमरों में ले जाने का प्रयास किया। उड़ाका दल ने शिक्षक की मंशा को भाप लिया। यहां पर बंद कमरे में परीक्षा होती पाई गई। केंद्राध्यक्ष ने ड्यूटी पंजिका भी उपलब्ध नहीं कर्राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed