{"_id":"5e17610c8ebc3e87e618c6bc","slug":"cold-faizabad-news-lko5021880134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बदला मौसम, पारा लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बदला मौसम, पारा लुढ़का
विज्ञापन
अयोध्या ः ठंड व गलन में अलाव तापते लोग।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रिमझिम बारिश का दौर गुुरुवार को भी जारी रहा। बादल छाए रहने से दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। इससे तापमान भी सामान्य से 2.2 डिग्री लुढ़क गया। मौसम विभाग ने बादल का डेरा रहने की आशंका जताई है। अभी ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।
बुधवार को दिनभर हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार को भी मौसम में खास सुधार नहीं हो सका। कुमारगंज सहित अन्य इलाकों में रुक-रुक कर करीब चार मिमी. बरसात रिकॉर्ड की गई और दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। सूर्य की किरणों को देखने को लोग तरस गए।
सर्द हवा ने कंपकंपी का अहसास कराया। स्कूलों में अवकाश होने से छोटे बच्चों को राहत मिली, लेकिन बड़े बच्चे साइकिल से कांपते हुए स्कूल पहुंचने को विवश हुए। ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव के इर्द-गिर्द ही मंडराते रहे। वहीं, कामकाजी लोगों को मौसम की खराबी से दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दिनभर मौसम करीब स्थिर सा बना रहा, जिससे पारे में गिरावट देखी गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
न्यूनतम तापमान भी 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहा। आर्द्रता अधिकतम 93 प्रतिशत रही। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहेंगे, लेकिन वर्षा की संभावना नहीं है।