फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   cold

बारिश से बदला मौसम, पारा लुढ़का

Wed, 08 Jan 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
cold
बारिश के दौरान भीगते हुए गंतव्य की ओर जाती छात्राएं। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। मौसम का मिजाज बुधवार को एकाएक बदल गया। सुबह से जिले के कई इलाकों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के बीच चली सर्द हवा से लोगों की कंपकंपी छूट गई। इससे चढ़ रहे पारे में फिर गिरावट आई और लोग सर्द हवा से लोग सिहर उठे। अभी मौसम विभाग ने हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। उधर, ठंड लगने से अमानीगंज में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

नए साल के साथ ही बीच-बीच में तेज धूप भी खिली, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। लेकिन बुधवार को अचानक मौसम ने अंगड़ाई ली। भोर से ही आसमान में बादलों ने दस्तक दिया। सुबह लोग उठे तो रिमझिम फुहारें पड़ती नजर आईं, जो धीरे-धीरे बारिश में बदल गईं। सुबह से लेकर सायंकाल तक जिले में करीब दस मिमी. बरसात हुई। अचानक मौसम में आए इस बदलाव से राहगीरों के लिए समस्या बनी रही।
विज्ञापन

नौकरीपेशा व मजदूरी करने के लिए निकलने वाले लोगों का शेड्यूल बिगड़ गया। देर तक लोग घरों में दुबके रहे। कुछ समय के लिए बारिश थमी जरूर, लेकिन यह सिलसिला दिन भर चलता रहा। दो किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली पुरवा हवाओं ने समस्या को और बढ़ा दिया। मोटर साइकिल पर चलने वाले लोग बारिश से भीगने के बाद तेज हवाओं से कांप उठे। बारिश की वजह से जगह-जगह हुए जलभराव से राहगीरों को और दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ठंड से लोगों का जीना भी मुहाल हो गया है। अमानीगंज विकासखंड के ग्रामसभा चंदौरा निवासी नीरज प्रजापति (26) पुत्र स्व. दशरथ प्रजापति की मंगलवार शाम ठंड लगने के कारण आकस्मिक मृत्यु हो गई, जिसके कारण पूरे गांव व परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। अब कोई परिवार की सुध लेने वाला नहीं है।
परिवार का दावा है कि ठंड से कांपते हुए नीरज अचानक बेहोश हो गया, अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई। ठंड के कारण ही मौत हुई है। हालांकि ठंड से मौत की डॉक्टर या प्रशासन की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। घर वालों ने शव का बगैर पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार भी कर दिया है। उधर, स्कूलों में अवकाश न होने से बच्चों को भी समस्याओं से जूझना पड़ा।

बड़े वाहनों से जाने वाले बच्चों को तो कुछ सहूलियत मिली, लेकिन साइकिल से निकले बच्चे भीगकर स्कूल पहुंचे। दिन भर हुई बारिश से बढ़ रहा तापमान बुधवार को लुढ़क गया। अधिकतम तापमान छह डिग्री लुढ़ककर 14.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम एवं न्यूनतम आर्द्रता 95 फीसदी रिकॉर्ड हुई। अभी मौसम विभाग इसी तरह के मौसम रहने की आशंका जता रहा है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में मध्यम बादल छाए रहने एवं हल्की वर्षा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed