{"_id":"5e0b8d648ebc3e880a6398b1","slug":"cold-faizabad-news-lko5005998172","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड का सितम, पारा 1 डिग्री पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड का सितम, पारा 1 डिग्री पर पहुंचा
विज्ञापन
गलन के बीच मंगलवार को घरों से निकले लोग।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। ठंड का सितम जारी है। लगातार गिर रहे पारे में ठंड के कई साल के रिकॉर्ड तोड़ डाले। मंगलवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसने ठंड के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। दोपहर में निकली धूप ने लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी। लेकिन इसके बाद शाम गहराते ही हांड़ कंपाती ठंड ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी प्रो. अमरनाथ मिश्र का कहना है कि 2010 तक के आंकड़ों की जांच की गई तो ऐसी सर्दी दिसंबर में कभी नहीं पड़ी थी। 2013 को 8 जनवरी को पारा 0.4 डिग्री तो उसके अगले दिन 0.3 डिग्री के रूप में अब तक के सबसे ठंडे दिन के रूप में रिकॉर्ड किया गया।
मंगलवार सुबह पूरा जिला कोहरे की चादर में लिपटा रहा। कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी शून्य भी रही। बर्फीली पुरवा हवा व भीषण गलन ने लोगों को खूब कंपकंपाया। वहीं, न्यूनतम तापमान 1 डिग्री तक पहुंच गया, इसका असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ा।
विज्ञापन
लोग दोपहर तक घरों में ही दुबके रहे। दोपहर करीब 12 बजे के आसपास सूर्यदेवता के दर्शन हुए लेकिन गलन व हवा के चलते लोगों को ठंड से बचाने में नाकाफी रहे। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एनडी यूनीवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार अभी औसत तापमान में सुधार की संभावना नहीं है। ठंड से राहत मिलने के आसर नहीं हैं। 3 व 4 जनवरी को हल्की वर्षा होने की संभावना है।
पांच जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल
कड़ाके की ठंड व गलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक से कक्षा आठ तक के सभी बोर्डों के स्कूल पांच जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश पर बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय ने अवकाश का आदेश जारी किया। बीएसए ने कहा कि ठंड को देखते हुए अब पांच जनवरी तक आठवीं के सभी स्कूल बंद रहेंगे। उधर, डीएम अनुज कुमार झा ने सख्त निर्देश दिया है कि कोई खुले में न सोए और किसी की भी ठंड से मौत नहीं होनी चाहिए, यदि ऐसा हुआ तो स्थानीय प्रशासन जिम्मेदार होगा।