{"_id":"5e0641108ebc3e87cd194205","slug":"cold-faizabad-news-lko499979670","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलन का कहर, 31 तक स्कूल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलन का कहर, 31 तक स्कूल बंद
विज्ञापन
अयोध्या सदर तहसील में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व सर्द हवा से गलन भरी ठंड ने लोगों को कंपकंपा दिया है। भीषण शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी बोर्डों के आठवीं तक के स्कूलों में 31 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है। उधर, मौसम विभाग ने भी अभी कड़ाके की ठंड से निजात न मिलने की आशंका जताई है।
जिले में पिछले कुछ दिनों से भीषण शीतलहर का प्रकोप है। बृहस्पतिवार रात कोहरे का प्रकोप तो थोड़ा थम गया, लेकिन गलन और बढ़ गई। 1.5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली पछुआ हवा दिनभर चुभती रही।
लोग दिनभर कड़ाके की ठंड से कांपते रहे और बार-बार हाथ जेब में डालने को विवश हुए। एक बजे के बाद हल्की धूप दिखी तो लोगों को गलन और ठंड से मामूली राहत मिली, लेकिन यह नाकाफी प्रतीत हुआ। जिला प्रशासन की ओर से बचाव के पर्याप्त इंतजाम न होने से लोगों की समस्या और बढ़ गई। अभी तक कई प्रमुख स्थलों पर अलाव के इंतजाम नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
कक्षा आठ तक के बच्चों को अवकाश होने से खासी सहूलियत मिली, लेकिन बड़े बच्चे व स्कूलों में बैठे शिक्षक-शिक्षिकाएं ठिठुरते नजर आए। अब कड़ाके की ठंड देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों में अवकाश तीन दिन बढ़ाने का निर्देश दिया है।
बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय की ओर से जारी किए आदेश में कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में 31 दिसंबर तक अवकाश की घोषणा की गई है। सभी स्कूलों को एक जनवरी को अपने पूर्ववत समय पर खोलने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान स्कूलों में शिक्षक व कर्मचारियों को मौजूद रहने को कहा गया है।
वहीं, शुक्रवार को कड़ाके की ठंड से पारा सामान्य से 8.5 डिग्री कम 13 रिकॉर्ड किया गया। दिनभर चली पछुआ हवा ने शिमला का अहसास कराया। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री लुढ़ककर 6 पहुंच गया। आर्द्रता अधिकतम 81 प्रतिशत तो न्यूनतम 60 रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि आगामी कुछ दिनों तक मौसम में किसी प्रकार के सुधार के आसार नहीं हैं। गलन भरी ठंड का प्रकोप लगातार जारी रहेगा।