फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CM invited for life consecration ceremony

Ayodhya News: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सीएम को किया आमंत्रित

Sat, 11 Nov 2023 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
CM invited for life consecration ceremony
अयोध्या। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण बांटने का काम शुरू कर दिया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से पहले प्रधानमंत्री और अब मुख्यमंत्री को समारोह में आमंत्रित किया गया। शुक्रवार को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें 22 जनवरी को राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन

ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विभिन्न परंपराओं के करीब 2500 साधु-संत शामिल होंगे। करीब चार हजार अन्य विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

समारोह का आमंत्रण कार्ड बांटने का काम शुरू कर दिया गया है। अलग-अलग परंपराओं के संतों को आमंत्रण देने के लिए विहिप की टीम को लगाया गया है।
संत परंपराओं से संपर्क कर उन्हें समारोह के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। बताया गया कि समारोह में 127 परंपराओं के संत-धर्माचार्यों को बुलाया जा रहा है। सभी को 30 दिसंबर तक आमंत्रण पत्र भेज दिया जाएगा। यह आमंत्रण श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की ओर से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed