फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CM furious over negligence in construction of medical college

मेडिकल कालेज निर्माण में लापरवाही पर भड़के सीएम

Mon, 08 Feb 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
CM furious over negligence in construction of medical college
अयोध्या। रामकथा संग्रहालय में शासन स्तर के व विभागीय अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई विकास योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

सीएम ने कुमारगंज चिकित्सालय, देवगढ़ चिकित्सालय, राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज आदि की समीक्षा में पाया कि कार्यदायी संस्था को 95 प्रतिशत राशि देने के बावजूद कार्य नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इस संस्था के प्रबंधक/राजकीय निर्माण निगम के एमडी को निर्देश दिया कि 31 मार्च 2021 तक कार्य पूर्ण कर लिया जाए। अन्यथा परियोजना प्रबंधक एवं उनकी टीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनके वेतन से वसूली की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बैठक में परिवहन विभाग को फटकार लगाते हुए कहा कि थ्री पीपी मॉडल या सरकारी निर्माण से एयरपोर्ट सुविधा युक्त शहर के लगभग चार मार्गों में बस अड्डा एवं पार्किंग स्थल बनाया जाए।
संस्कृति विभाग की जमीन को परिवहन विभाग को बस अड्डा हेतु भूमि देने हेतु प्रस्ताव देने को कहा। इस कार्य में हो रही देरी पर भी नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने भगवान राम के नाम पर बन रहे हवाई अड्डे को तत्काल प्रारंभ करने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से आवश्यक कार्यवाही कराते हुए पूरा करने का निर्देश दिया।
ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि जुड़वा शहर के विद्युत तारों की अंडर ग्राउंड केबल की कार्यवाही जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। उत्तर रेलवे के अधिकारियों जीएम एवं डीआरएम की लखनऊ में आवश्यक बैठक कर ओवर ब्रिज के निर्माण के गतिरोध को दूर करने को कहा।
मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में शासन के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी समेत अनेक विभागों के अपर मुख्य मुख्य सचिव, मुख्य सचिव समेत विभागाध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने अयोध्या के विकास की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की।

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने अयोध्या के विकास एवं अयोध्या को विश्व स्तर की सिटी बनाने संबंधी विभिन्न योजना का विस्तार से विवरण प्रस्तुत किया।
इसमें मुख्य रूप से धर्माथ कार्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, अयोध्या संरक्षण निधि, विकास प्राधिकरण, गृह विभाग, सिंचाई विभाग, नगर विकास विकास आदि विभाग के 100 से अधिक परियोजनाओं का प्रजेंटेशन मुख्यमंत्री के समक्ष किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed