फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Clean chit to the district hospital negligence

लापरवाही पर जिला अस्पताल को क्लीनचिट

Tue, 13 Sep 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 13 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Clean chit to the district hospital negligence
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते वन राज्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में इलाज की लापरवाही से रविवार रात हुई मौतोें को लेकर क्लीनचिट दे गई है। सोमवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य की जांच में सिलेंडर ऑक्सीजन भरे हुए पाए गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि मरीजों को बचाने की कोशिश हुई मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


जबकि परिवारीजनों ने सिलेंडर में ऑक्सीजन न होने की बात कह डॉक्टरों व स्टाफ से अभद्र व्यवहार व मारपीट की। जिला अस्पताल में रविवार की देर रात रामादेवी निवासी गोंडा की इलाज के दौरान मौत पर परिवारीजनों ने हंगामा किया। घर वालों का कहना था कि ऑक्सीजन सिलेंडर गलत तरीके से लगाया गया था।
विज्ञापन


सोमवार को अपर निदेशक आरके राय की मौजूदगी में सिलेंडर की जांच हुई। सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए, जिसमें सिलेंडर सही तरीके से लगाया हुआ पाया गया। प्रमुख अधीक्षक डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि रामादेवी की दोनों किडनी फेल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. आरपी राय मरीज का इलाज कर रहे थे। इसके अलावा मो. मोइन और घनश्याम दोनों निवासी अंबेडकरनगर को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर से लखनऊ रेफर किया गया था, लेकिन परिवारीजनों ने फैजाबाद में भर्ती कराया। जहां दोनों मरीज बेहोशी की हालत में लाए गए थे। इमरजेंसी में डॉ. रामकिशोर मरीजों का इलाज कर ही रहे थे कि उनकी मौत हो गई।


अपर निदेशक ने बताया कि जांच में किसी मरीज के साथ लापरवाही नहीं मिली। बीएसटी में जो दवाएं लिखी गई थी है उसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं है। कोतवाल अरुण राय ने कहा कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है, इस कारण कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। परिवारीजन शव ले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed