फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   civic

सुचित्तागंज और कुमारगंज बनेगी नई नगर पंचायते

Sat, 28 Dec 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
civic
अयोध्या। जिले में दो नई नगर पंचायतों का सृजन होगा। परीक्षण के बाद जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने सोहावल तहसील के सुचित्तगंज और मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र की कुमारगंज को नगर पंचायत बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इन दो नगर पंचायतों के सृजन के बाद जिले में नगर निकायों की संख्या बढ़कर छह हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तहसील सोहावल की ग्राम पंचायत खिरौनी को नगर पंचायत सुचित्तागंज और तहसील मिल्कीपुर की ग्राम सभा बवां को नगर पंचायत कुमारगंज के नाम से सृजित किए जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

सुचित्तागंज के प्रस्तावित क्षेत्र में ग्राम पंचायत खिरौनी, साल्हेपुर निमैचा, कटरौली, सोहावल, उचितपुर, बिसुनपुर सारा को सम्मिलित किया गया है। इनकी कुल जनसंख्या मानक 20,000 के सापेक्ष 21,962 है। प्रस्तावित क्षेत्र में सड़क व रेल यातायात से जुड़ा है। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। प्रस्तावित क्षेत्र में जुबेरगंज पशुबाजार सहित पांच इंटर कालेज, रेलवे स्टेशन, विकासखंड सोहावल, तहसील सोहावल, 220 केवी पावर स्टेशन, नर्सिंग होम, सेंट्रल बैंक, ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, साधन सहकारी समिति एवं डाकघर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमारगंज के प्रस्तावित क्षेत्र में ग्रामसभा बवां, शिवनाथपुर, पिठला, अकमा के राजस्व गांव बवां, शिवनाथपुर, पिठला, अमावांछीटन व अकमा सम्मिलित हैं। मानक के सापेक्ष प्रस्तावित नगर पंचायत की जनसंख्या 20,290 है। इस क्षेत्र में आलू मंडी, पशु बाजार, मंडी समिति, जीवन बीमा निगम कार्यालय और अकमा इंडेन गैस एजेंसी स्थित है। प्रस्तावित क्षेत्र में सड़क यातायात है।
कस्बा कुमारगंज, अयोध्या से रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। प्रस्तावित क्षेत्र में पुलिस थाना कुमारगंज, आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रोद्यौगिक विश्वविद्यालय, रामनेवाज महाविद्यालय शिक्षण प्रशिक्षण कॉलेज, आशादेवी महाविद्यालय शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान, रामचरन इंटर कॉलेज, गायत्री विद्यामंदिर इ.का., राष्ट्रीय विद्यापीठ इ. का., रामनेवाज इ. का. शिव इंटर कॉलेज, बलदेव स्मारक इका, ब्लूमिंग पब्लिक स्कूल व प्रावि अमावांछीटन शिक्षण संस्थाएं स्थित है। 100 शैया अस्पताल के साथ कई हेल्थ सेंटर हैं। बिजली की समुचित के साथ 132 केवी पावर स्टेशन के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, जिला सहकारी बैंक, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक पंजाब नेशनल बैंक व डाकघर स्थित है।
परीक्षण में बदला प्रस्तावित सुचित्तागंज का आकार
परीक्षण के दौरान प्रस्तावित सुचित्तांगज के आकार में परिवर्तन किया गया। पहले 38 हजार की आबादी पर नगर पंचायत सृजन का प्रस्ताव था लेकिन इसको घटाकर मानक 20 हजार के करीब लाने में तीन गांव रौनाही, धन्नीपुर , शेखपुर जाफर बाहर हो गए तो दो छोटे गांव उचितपुर और सारा विशुनपुर जोड़े गए।

सृजन के बाद जिले में होंगे छह निकाय
नगर निकायों के नोडल अफसर व एडीएम प्रशासन संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दो नई नगर पंचायतों के सृजन के बाद जिले में कुल छह निकाय होंगे। अब तक नगर निगम अयोध्या के साथ नगर पालिका रुदौली, नगर पंचायतें भंदरसा, बीकापुर और गोसाईगंज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed