{"_id":"3b7e6f9de0f8f0801c11de7cb1ff9979","slug":"chiselled-stones-for-the-temple-will-accelerate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर के लिए तेज होगी पत्थरों की तराशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर के लिए तेज होगी पत्थरों की तराशी
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगरी में राममंदिर निर्माण को लेकर विहिप की सक्रियता अचानक बढ़ गई है। विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपतराय ने गुरुवार को कार्यशाला का दौरा करके पत्थरों को तराशने में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मौके पर मजदूर बढ़ाने के साथ ही उन्होंने इसी माह राजस्थान से पत्थरों की खेप अयोध्या मंगाने की बात कही है।
श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए पत्थर शिलाओं पर नक्काशी करने का कार्य तेज करने की रणनीति को लेकर विहिप की कार्यशालाओं का अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपतराय ने गुरुवार को निरीक्षण किया।
उन्होंने कार्यशाला में पत्थरों के रखरखाव के साथ ही हो रहे कार्य की जानकारी भी प्राप्त की। ज्ञातव्य हो विहिप संरक्षक अशोक सिंहल की उपस्थिति में जून में अयोध्या की मणिराम दास छावनी में श्रीराम जन्मभूमि न्यास की आवश्यक बैठक हुई थी, जिसमें तय हुआ था कि मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों को शीघ्र अयोध्या लाया जाएगा।
विज्ञापन
इसी बीच अशोक सिंहल का 17 नवंबर को निधन हो गया। चंपतराय ने बताया कि सिंहल ने मृत्यु से सप्ताह भर पूर्व मंदिर निर्माण के सभी पहलुओं पर उन्हें साथ लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत से चर्चा की थी।
इसी के बाद संघ प्रमुख ने दिल्ली में आयोजित सिंहल की श्रद्धांजलि सभा में कहा था कि अयोध्या में रामलला की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण अवश्य होगा।
चंपतराय ने कहा कि सिंहल के स्वप्न को साकार करने के लिए उन्होंने दौरा किया है और न्यास अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से मंत्रणा और कार्यशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ शिवदास सिंह, अन्नू भाई सोमपुरा, शरद शर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।