{"_id":"578e6c1a4f1c1b1a7fc4b8c0","slug":"child-deaths-from-electric-shock-two-cousins-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से किशोर की मौत, दो चचेरे भाई झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से किशोर की मौत, दो चचेरे भाई झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से मंगलवार को करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो चचेरे भाई झुलस गए। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और झुलसे भाईयों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
रुदौली के सलेमपुर गांव निवासी रामकिशन का पुत्र अखिलेश (17) अपनी छत के दीवार पर टिनशेड रख रहा था। उसके साथ चचेरे भाई प्रदीप कुमार व अवनीश कुमार भी मौजूद थे। छत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन गई है। जिसका तार काफी नीचे झुका था।
अचानक टिनशेड तार से छू गया और तीनों लोग टिन से चिपक गए। झटके के साथ प्रदीप और अवनीश काफी दूर जा गिरे जबकि अखिलेश टिन शेड में चिपका रह गया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण ने किसी तरह अखिलेश को टिनशेड से अलग किया और सभी को सीएचसी खैरनपुर ले गए।
विज्ञापन
जहां चिकित्सक ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। रुदौली पुलिस ने मृत किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो भाईयों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। उधर, अखिलेश की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंचे विधायक रामचंद्र यादव ने अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार से वार्ता कर मृतक व घायलों को तत्काल सहायता राशि दिए जाने की मांग की। एसडीओ डीके यादव ने बताया कि घटना की जानकारी है, जांच के बाद सहायता राशि प्रदान की जाएगी।