फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Chief Minister Yogi Adityanath on Ayodhya visit today.

मुख्यमंत्री योगी का अयोध्या दौरा: अफसरों को दिया निर्देश, सभी विकास कार्य तय समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करें

Sat, 19 Aug 2023 03:53 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 19 Aug 2023 03:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अयोध्या दौरा किया। जहां उन्होंने अफसरों के साथ बैठक की और विकास योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath on Ayodhya visit today.
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या दौरे पर थे। करीब 11.00 बजे उनका हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क में हेलीपैड पर उतरा। मुख्यमंत्री योगी यहां से सीधे हेलीपैड के समीप साकेत वासी महंत रामचंद्र परमहंस दास जी की समाधि स्थल पर पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके साथ महंत सुरेश दास, महंत मैथिलीशरण दास, महंत राजू दास और महंत संतोष दास आदि  संतजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर का अवलोकन कर पूजन अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने राममंदिर निर्माण के कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दिगम्बर अखाड़ा में पहुंचकर वहां के मंदिर में पूजा की व दिगम्बर अखाड़े के महंत सुरेश दास, नये महंत रामलखन दास जी के महंती समारोह में भी भाग लिया। यहां उन्होंने संतो से मुलाकात की और अयोध्या के विकास संबंधी बिन्दुओं की चर्चा की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रिया हत्याकांड: छोड़ा तो तुमको गोली मार दूंगी या खुद को उड़ा लूंगी... लिव-इन पार्टनर के कत्ल की पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रिया हत्याकांड: मेकअप आर्टिस्ट्स की पहली शादी थी लव मैरिज, दो साल बाद तलाक, ऋषभ बोला- कई युवकों से अंतरंगता...


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौरे के अगले चरण में सरयू होटल में मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त आदि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अयोध्या में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली , जिसमें संक्षिप्त विवरण मण्डलायुक्त ने प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी निर्माण कार्य चल रहे है निश्चित समय सीमा के अन्दर गुणवत्ता के साथ पूरा किए जाएं व आगामी दीपोत्सव को देखते हुये तैयारियां की जाएं। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह, नगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित अनेक भारतीय जनता पार्टी के नेता गण, विधान परिषद सदस्य गण तथा गणमान्य व्यक्ति, एडीजी लखनऊ जोन पीयूष मोर्डिया, मण्डलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, नगर आयुक्त विशाल सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, उपनिदेशक सूचना डॉ मुरलीधर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, महंत धर्मदास, महंत अवधेश दास, मैथिलीशरण दास, भरत दास, वैदेही बल्लभ, रामदास, कमल नयन दास, कार्यक्रम के मुख्य आयोजक महंत सुरेश दास, महंत जयराम दास, महंत बलराम दास, आशुतोष दास सहित आदि संत महंत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed