फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   chandrayan 3 live telecast school

Ayodhya News: बिना प्रोजेक्टर, टीवी व इंटरनेट के छात्र कैसे देखेंगे सजीव प्रसारण

Wed, 23 Aug 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 23 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
chandrayan 3 live telecast school
अयोध्या। स्कूल महानिदेशक के निर्देश पर माध्यमिक व बेसिक शिक्षा परिषद ने बुधवार को चंद्रयान-3 के चंद्रमा अवतरण का सजीव प्रसारण छात्र-छात्राओं को दिखाने के लिए विद्यालयों को शाम 5:15 से 6:15 बजे तक खोलने का निर्देश जारी किया है। लेकिन ज्यादातर स्कूलों में प्रोजेक्टर, टीवी व इंटरनेट आदि की सुविधा न होने के कारण छात्र सजीव प्रसारण कैसे देखेंगे, यह समझ से परे है। इसे लेकर शिक्षक नेताओं ने भी रोष जताया है, उनका कहना है कि यह निर्देश अव्यवहारिक है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद तथा बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में प्रोजेक्टर, टेलीविजन, डिश आदि की व्यवस्था न होने के कारण राष्ट्रीय स्वाभिमान का यह कार्यक्रम मात्र रस्मअदायगी व खानापूर्ति रह जाएगा। इससे ज्यादा संख्या में छात्र-छात्राएं अपने घर पर या आसपास टेलीविजन पर प्रसारण देख सकते हैं। महासंघ के जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश यादव ने बताया कि इस संबंध में प्रांतीय संयोजक सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी एवं प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने भी शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद को पत्र देकर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राकेश पांडे ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूल प्रातः 7:20 से दोपहर 12:30 तक और बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित हो रहे हैं। छात्रों को सुबह से शाम तक विद्यालय में रोका जाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आलोक तिवारी ने उक्त निर्देश को अव्यवहारिक बताया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि अवकाश में विद्यालयों को खोला जाना न्यायोचित नहीं है क्योंकि इसके लिए शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश भी नहीं दिया जाता है। संस्कृत तथा उर्दू -अरबी मदरसा शिक्षक संगठनों ने भी इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इससे शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed