फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   chandrayan 3 celebration

Ayodhya News: रामनगरी में मना जश्न

Thu, 24 Aug 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 24 Aug 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
chandrayan 3 celebration
अयोध्या। चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग होने पर रामनगरी में जश्न का माहौल रहा। साधु-संतों से लेकर हर वर्ग ने मोदी सरकार को बधाई दी और इसे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पटाखे फोड़े तो मठ-मंदिरों में भी खुशी मनाई गई।
विज्ञापन

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अंतरिक्ष जगत में भारत ने इतिहास रच दिया है। विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा कि देश के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण भी है और एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि यह सभी देशवासियों के लिए गौरव का क्षण है। वहीं कारसेवकपुरम में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि भारत का नेतृत्व सशक्त हाथों में है, नित नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने हर्ष मनाया।
विज्ञापन

इनसेट
हनुमानगढ़ी में बांटी मिठाई
संकट मोचना सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व में साधुओं ने भारत माता के जयकारे लगाए। मिठाई बांटकर खुशी प्रकट की। महंत संजय दास ने कहा टीम चंद्रयान द्वारा कई वर्षों के कठिन परिश्रम का सुखद परिणाम अभूतपूर्व है। संत हेमंत दास, अभिषेक दास, शिवम श्रीवास्तव ने आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुष्ठान किया, मांगी दुआ

अयोध्या। जहां एक तरफ चंद्रयान-3 की सफलता के लिए संत समाज धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैंं तो वहीं मुस्लिम समाज के लोग भी दुआ मांग रहे हैं। बुधवार दोपहर तपस्वी छावनी में जगद्गुरू परमहंसाचार्य ने जहां यज्ञ हवन किया वहीं बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने दुआएं मांगी। जगद्गुरू परमहंसाचार्य ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। इकबाल अंसारी ने कहा कि चंद्रयान की सफलता से पूरे विश्व में भारत का कद बढ़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed