{"_id":"612a82c18ebc3e7a24042bc6","slug":"celebration-of-shri-krishna-birth-anniversary-in-ramnagari-faizabad-news-lko593187979","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगरी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगरी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम की नगरी में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का उल्लास छाने लगा है। रामनगरी में स्थापित कई कृष्ण मंदिरों से यहां भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण में अभिन्नता प्रतिपादित है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यह अभिन्नता पूरे वैभव से बयां होती है।
अयोध्या में इस बार दो दिनों तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। गृहस्थ व वैष्णव जहां 30 को तो वहीं उदया तिथि की मान्यता वाले मंदिरों में 31 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।
रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर हैं। महंत स्वामी अखिलेश्वर दास के संयोजन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 30 अगस्त की मध्यरात्रि नंदोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के लिए पूरे मंदिर परिसर को भव्यता प्रदान की गई है।
विज्ञापन
महंत अखिलेश्वर दास ने बताया कि स्वामी नारायण भगवान के गुरू रामानंद स्वामी का जन्म भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को ही हुआ था इसलिए जन्माष्टमी का पर्व हम हर्षोल्लास पूर्वक मनाते हैं। गुरूधाम स्थित बंगाली बाबा आश्रम में चार दिवसीय आविर्भाव महोत्सव का शनिवार को शुभारंभ हुआ।
जन्माष्टमी पर्व पर ही आश्रम के संस्थापक सिद्ध संत स्वामी ओंकारनाथ का भी जन्म हुआ था इसलिए इस पर्व को यहां आविर्भाव महोत्सव के रूप में मनाने की परंपरा है। आश्रम के व्यवस्थापक गदाधर दास ने बताया कि चार दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को अखंड नाम संकीर्तन से हुआ है। 30 अगस्त की मध्यरात्रि श्रीगुरू-गोविंद आविर्भाव महोत्सव मनाया जाएगा।
शहर के इस्कान मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार 30 अगस्त को यहां भी श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान का कीर्तन, अभिषेक व आरती का आयोजन होगा। मंदिर में षड्भुज गौर दास के संयोजन में भगवान राधाकृष्ण की भव्य झांकी सजाई जाएगी। रामनगरी के अन्य कृष्ण मंदिरों में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हैं।