फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   cash crises in atm

एटीएम में कैश संकट बरकरार, लोग परेशान

Tue, 18 Apr 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूराो/फैजाबाद Updated Tue, 18 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
cash crises in atm
बंद एटीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आरबीआई मुख्यालय से कैश की सप्लाई सोमवार को भी नहीं हुई। पिछले एक पखवारे से एटीएम में कैश का संकट छा गया है। बैंक शाखाओं का काम तो किसी तरह चल जा रहा है लेकिन एटीएम सेवा चरमरा गई है जिसके कारण ग्राहकों ने नाराजगी जताई है। खुद का पैसा नहीं निकाल पाने से लोग नाराज दिखे। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के पास स्थित एटीएम रविवार को चल रहा था लेकिन सोमवार को यह भी खराब हो गया। एटीएम के भीतर कुछ कर्मचारी इसे ठीक करते हुए दिखे। पुष्पराज आईडीबीआई बैंक का एटीएम सर्वर डाउन होने के कारण काम नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के बाहर स्टेट बैंक का एटीएम सोमवार को भी बंद था जिसके कारण यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली दफ्तर के पास स्थित सेंट्रल बैंक का एटीएम भी बंद मिला जबकि इसके आगे पुष्पराज चौराहा स्थित एचडीएफसी का एटीएम काम कर रहा था जिसके कारण यहां पर ग्राहकों की लंबी कतार लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैश संकट का असर सबसे ज्यादा उन बैंकों में भी है जहां पर जमा कम होता है। लीड बैंक मैनेजर ने स्वीकार किया कि ग्रामीण बैंकों में ज्यादा संकट है क्योंकि वहां पर जमा कम होता है। गौरतलब है कि जिले में विभिन्न बैंकों के कुल 200 एटीएम हैं। इसमें से ज्यादातर एटीएम कैश संकट से जूझ रहे है।


सिविल लाइंस, रिकाबगंज, नियांवा, मोदहा, अमानीगंज, देवकाली, फतेहगंज, चौक, रीडगंज, बस स्टेशन, कैंट रोड, नाका, कौशलपुरी आदि क्षेत्रों में स्थित विभिन्न बैंकों के एटीएम के या तो आधा शटर बंद है या फिर ताला लटका हुआ है। जहां पर चलता हुआ दिख रहा है तो कार्ड डालने पर स्क्रीन पर ‘नो कैश’ लिखा आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed