फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Case registered against three in case of suicide attempt of elderly farmer

Ayodhya News: बुर्जग किसान के आत्मदाह के प्रयास मामले में तीन पर केस दर्ज

Mon, 04 Dec 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 04 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three in case of suicide attempt of elderly farmer
रामपुरभगन। जमीन बंटवारे के लिए परेशान बुजुर्ग किसान बीकापुर तहसील के ग्राम पंचायत रामपुर भगन निवासी सूर्यमणि वर्मा ने मामले को जल्दी निस्तारित करने के लिए तहसील समाधान दिवस में शनिवार को आत्मदाह के प्रयास जैसा कदम उठाया।
विज्ञापन


इसके बाद प्रशासन की नींद टूटी। एसडीएम विशाल कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी तारुन ने तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव ने बताया कि रविवार को विकास कसौधन, शिव नारायण व माता प्रसाद वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया है।
विज्ञापन


सूर्यमणि ने बताया कि गाटा संख्या 207 व 208 केसरूआ बुजुर्ग के राजस्व ग्राम उमापुर बाद फरोसा में पांच भाइयों के नाम चार बीघा खेत दर्ज है। सूर्यमणि की ओर से एसडीएम न्यायालय बीकापुर में बंटवारे का मुकदमा अन्य चार भाइयों के ऊपर दायर किया गया है। मुकदमे में जून 2023 से स्थगन आदेश प्राप्त है। सूर्यमणि के राजकरण, मोतीराम, धर्मराज व एकादशी चार भाई हैं। धर्मराज ने अपने हिस्से की पूरी जमीन वर्ष 2014 में बैनामा कर दी। अन्य भाइयों ने उनके हिस्से पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। एक भाई ने पक्का मकान बना लिया। धर्मराज की ओर से बेची गई भूमि पर बैनामादारों की ओर से एक हफ्ते पूर्व निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसे रोकवाने का प्रयास किया, कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी जमीन नहीं बचेगी तो जीने का क्या फायदा
पीड़ित किसान ने कहा कि मेरे हिस्से की जमीन मुझे मिल जाए इसलिए बंटवारा दायर किया। जब सब लोग मकान बना लेंगे व मेरी जमीन नहीं बचेगी तो जीने का क्या फायदा। कई सालों से मुकदमा लड़ते-लड़ते परेशान हो गया था। इसीलिए बीकापुर तहसील के समाधान दिवस में अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। उधर बैनामा लेने वाली अंजू गौड़, गायत्री कसौधन व सुनीता वर्मा का कहना है कि हमने बैनामा लिया है व दाखिल खारिज है। हमारी जमीन पर हो रहे निर्माण को पुलिस ने एक हफ्ते पहले ही रोक दिया तब से कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed