{"_id":"5d8f97ed8ebc3e0172326ecd","slug":"carelessness-faizabad-news-lko4840795196","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के निर्माण में अव्यस्थाओं को देखकर भडक़े विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के निर्माण में अव्यस्थाओं को देखकर भडक़े विधायक
विज्ञापन
अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने गंजा गांव से गुजरते हुए मेडिकल कॉलेज जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। मार्ग में अव्यवस्था मिलने पर विधायक ने अवर अभियंता व ठेकेदार को इसे जल्द दूर करने हेतु निर्देशित किया।
विधायक ने निरीक्षण के दौरान जगह-जगह गड्ढ़े कीचड़, टूटी नाली जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। यहां कमियों को लेकर गंजा ग्राम प्रधान केदारनाथ यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की थी।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर अंशु मिश्रा, कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर, अवर अभियंता व ठेकेदारों से सड़क निर्माण को लेकर वार्ता की। विधायक ने कहा कि निर्माण में मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा।
विज्ञापन
उन्होंने निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी से सुल्तानपुर हाईवे पर स्थित सीआरपीएफ कैंप से होकर सीधा रास्ता मेडिकल कालेज को उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की। विधायक ने निरीक्षण के दौरान जगह-जगह गड्ढ़े कीचड़, टूटी नाली, कीचड़ जैसे समस्याओं को लेकर नाराजगी व्यक्त की। इस अवसर पर हरभजन गौड़, अमरनाथ पांडेय, दीपक पांडेय, अनुराग त्रिपाठी, मौजूद रहे।