फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Candidates will not be able to take mobile in PhD entrance exam

पीएचडी प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल

Fri, 20 May 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Candidates will not be able to take mobile in PhD entrance exam
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 मई रविवार को सात केंद्रों पर होगा। इस दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए लिए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा निगरानी के साथ ही अभ्यर्थियों के लिए मोबाइल रखना व प्रयोग करना पूरी सख्ती के साथ प्रतिबंधित रहेगा। यह जानकारी कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने दी। वह 22 मई को होने वाले पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर चिह्नित केंद्रों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए 41 विषयों में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें से 39 विषयों की प्रवेश परीक्षा रविवार को सात केंद्रों पर होगी, इसमें 4299 अभ्यर्थी शामिल होंगे। बताया कि परीक्षा की शुचिता कायम रखने व किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल एवं किसी भी तरह के इलेक्ट्रानिक गैजेट का प्रयोग पूरी सख्ती के साथ प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान कक्ष निरीक्षक को भी अपना मोबाइल स्वीच ऑफ करके केंद्राध्यक्ष के पास जमा करना होगा।
विज्ञापन

केंद्र के प्रवेश द्वार पर ही अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र एवं पहचान-पत्र दिखाना जरूरी होगा। इसके मिलान के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। सभी को परीक्षा खत्म होने के बाद ही परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति होगी। बैठक में मौजूद पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2021 के समन्वयक प्रो. फारूख जमाल ने बताया कि विश्वविद्यालय की तरफ से पीएचडी प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर सात केंद्रों पर केंद्र अध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए 19 पर्यवेक्षक भी तैनात रहेंगे। यह प्रवेश परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व केंद्र पर पहुंचना होगा। बैठक में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, डॉ. मोहन चंद्र तिवारी, प्रो. रमापति मिश्र और डॉ. रोहित राना सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed