फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   candidates descended in the city, putting jam

शहर में उमड़ा अभ्यर्थियों का रेला, लगा जाम

Sun, 08 Nov 2015 11:28 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक मशीनरी ने परीक्षा के बाद की स्थितियों का ठीक से आकलन नहीं कर पाया। रोडवेज पर रात तक एडीएम और एसपी सिटी स्थिति को सम्हालते रहे। हालात देख एडीएम (सिटी) ने आरटीओ को बसों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसके बाद भी बसों की छतों पर बैठना पड़ा। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से आयोजित होने वाली चक बंदी लेखपाल (सामान्य चयन)-2015 की परीक्षा में जिले में 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रथम पाली में 11 से एक बजे तक और दूसरी पाली में तीन से पांच बजे तक परीक्षा हुई जिसमें 22-22 हजार अभ्यर्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


जिले के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र सुल्तानपुर, बहराइच, गोंडा और बस्ती आदि जनपदों में था। बाहर जाने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ तो थी ही, जिले में गोरखपुर, बस्ती से लेकर हरदोई से परीक्षा देने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर अभ्यर्थियों के दोहरे दबाव को झेल रही था लेकिन प्रशासन इस संभावित स्थिति का आकलन नहीं कर पाया जिसके कारण जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो गई। एडीएम सिटी आरएन शर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जय शंकर त्रिपाठी, एसडीएम आदि ने परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराई।  इस दौरान फोटो स्टेट व साइवर कैफे बंद रहे।

दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद जब रोडवेज पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ का दबाव बढ़ गया तो सूचना पाते ही एसपी सिटी आरएस गौतम पहुंचे। उन्होंने स्थिति को सम्हाला। आरएस गौतम ने कहा कि एडीएम सिटी को सूचना दी गई और उन्होंने आरटीओ को अलग से बसों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसके एक घंटे बाद कुछ स्थिति सामान्य हो गई। फैजाबाद और अयोध्या रेलवे स्टेशन पर रात आठ बजे तक अभ्यर्थियों की अच्छी-खासी तादात थी लेकिन एक घंटे बाद सब कुछ सामान्य हो गया।


बीस प्रतिशत परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
फैजाबाद। जिले में दो पालियों में कुल 44 हजार अभ्यर्थियों को परीक्षा देना था लेकिन दोनों पालियों में कुल 20 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed