{"_id":"25b0c944cd6bda17018a59fbc01140f3","slug":"bsp-played-the-muslim-card-at-ayodhya-seat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या सीट पर बसपा ने खेला मुसलिम कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या सीट पर बसपा ने खेला मुसलिम कार्ड
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की राजनीति में अहम माने जाने वाली अयोध्या विधानसभा सीट पर बसपा ने मुसलिम कार्ड खेला है। गुरुवार को यहां शहर के गुलाबबाड़ी मैदान में आयोजित एक बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी ने युवा नेता बज्मी सिद्दीकी को अयोध्या विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी व प्रत्याशी घोषित किया।
इसकी घोषणा पार्टी की तरफ से पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने की। वहीं मंच पर कई जोनल कोऑर्डिनेटर मौजूद थे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यकों की भागीदारी भी देखी गई। पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने सम्मेलन में अपने संबोधन में भाजपा-सपा दोनों पर जमकर प्रहार किया।
इन पर सत्ता में आने के लिए जनता से किये वायदों को पूरा न करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदेश से जंगलराज हटाने, भ्रष्टाचार मिटाने व कानून का राज लाने के लिए और सांप्रदायिक दंगों पर लगाम के लिए मायावती को सीएम और बज्मी को अयोध्या विधायक बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री वर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा व सपा ने किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों, छात्र-छात्राओं व बुजुर्गों को सब्जबाग दिखाये। किसी ने कुछ नहीं किया। जेएनयू की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज भाजपा की नजर में पत्रकारों व छात्रों को पीटने वाले लोग देशभक्त हो गये हैं।
कन्हैया के भाषण में देशभक्ति की बातें कूट-कूट कर भरी हैं, लेकिन उसे देशद्रोह में बंद किया गया है। कहा यदि प्रदेश में सुशासन, विकास लाना है, भ्रष्टाचार खत्म करना है, गुंडों, माफियाओं और अपराधियों को जेल भेजना है तो मायावती को 2017 में पांचवीं बार सीएम बनाना है।
भय और बहकावे में न आकर अयोध्या-फैजाबाद से बज्मी सिद्दीकी को विधायक बनाकर एकता और भाईचारे को कायम रखें। सम्मेलन को जोनल कोऑर्डिनेटर दिनेश चंद्रा, पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बब्लू, जोनल कोऑर्डिनेटर रामकरन, पवन कुमार, जिलाध्यक्ष अनिल गौतम, जयकरन वर्मा, करुणाकर ने भी संबोधित किया।