{"_id":"5d7d22ef8ebc3e01802e9cc6","slug":"bsnl-faizabad-news-lko481538395","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया न देने पर मकान मालिक ने टावर में जडा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराया न देने पर मकान मालिक ने टावर में जडा ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई (अयोध्या)। भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा किराया न जमा करने पर टावर के परिसर में मकान मालिक ने ताला जड़ दिया। इससे उपभोक्ताओं को एक पखवाड़े से नेटवर्क नहीं मिल रहा है। मामला मवई ब्लॉक के नेवरा गांव का है जहां हरिनाम चंद्र कौशल की जमीन में किराए पर बीएसएनएल का टावर लगाया गया है।
टावर के ऑपरेटर योगेंद्र तिवारी ने बताया कि तीन सितंबर को ही मकान मालिक हरिनाम ने टावर भवन में ताला जड़ दिया था। इससे वह जनरेटर नहीं चला पाते हैं, जिसके चलते नेटवर्क बाधित हो गया है। बताया कि मकान मालिक का कुछ किराया बकाया है।
बीएसएनएल के बाराबंकी एसडीओ जेपी यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मकान मालिक से बजट आते ही किराये का संपूर्ण भुगतान करने को कहा गया था मगर उन्होंने टावर भवन में ताला जड़ दिया। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है। जल्द ही समस्या का हल निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
हरिनाम कौशल के पुत्र शिवराम ने बताया कि बीएसएनएल द्वारा करीब चार वर्ष के किराए का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कई बार भुगतान करने के लिए कहने पर भी उचित जवाब नहीं मिला तो कंपनी को नोटिस देकर एक माह का समय भी दिया गया।
एक माह बीतने के बाद भी बीएसएनएल का कोई जिम्मेदार व्यक्ति आगे नहीं आया तो तीन सितंबर को टावर परिसर में ताला जड़ दिया है। दिसंबर में बीएसएनएल से एग्रीमेंट खत्म हो रहा है।