फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Broadcaster increased the prices of channels, stopped broadcasting in protest

अयोध्या: ब्रॉडकास्टर ने बढ़ाए चैनलों के दाम, विरोध में प्रसारण बंद

Mon, 20 Feb 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 20 Feb 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Broadcaster increased the prices of channels, stopped broadcasting in protest
अयोध्या। केबल से मनोरंजन अब और महंगा होने जा रहा है। ब्रॉडकास्टर (प्रसारणकर्ता) से जुड़ी कंपनियों ने पेड चैनलों के दामों में बढ़ोतरी की है। इससे लगभग सभी पेड चैनलों के पैकेज के दाम बढ़ना तय हो गया है।
विज्ञापन


शहर के करीब 15 हजार केबल उपभोक्ताओं को अपने मनचाहे चैनल देखने के लिए और अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। हर पैकेज में बढ़ोतरी की दर 10 से 15 फीसदी के बीच हो सकती है, इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है। वहीं, इसको लेकर शहर की एक केबल प्रसारण कंपनी 36 घंटे से प्रसारण बंद कर इसका विरोध जता रही है।
विज्ञापन


मनोरंजन के लिए आज भी केबल टीवी लोगों का प्रमुख साधन है। शहर में केबल प्रसारण दिखा रहीं करीब पांच कंपनियों के पास करीब 15 हजार उपभोक्ता हैं। हालांकि इसके लिए पहले से ही उपभोक्ता मोटी रकम चुका रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एक बार फिर सभी प्रमुख ब्रॉडकास्टर कंपनियों ने पेड चैनलों के दाम में बढ़ोतरी कर दी। इसमें स्टार प्लस व जीटीवी ने 10-10 प्रतिशत, सोनी टीवी ने 41 प्रतिशत, कलर्स ने 12 प्रतिशत, डिस्कवरी ने 63 प्रतिशत, डिजनी किड्स ने अपने पेड चैनलों के पैकेज में 20 प्रतिशत दामों की बढ़ोतरी की है।

इससे अब आम उपभोक्ताओं के जेब पर एक बार फिर चपत लगने जा रही है। इसको लेकर जिले में सबसे ज्यादा उपभोक्ता वाली एक केबल प्रसारण कंपनी ने शनिवार सुबह से प्रसारण बंद कर अपना विरोध जताना शुरू कर दिया है।

इससे अवकाश के दिन शनिवार व रविवार को मनोरंजन से लोग वंचित रहे। विशेषकर युवा समेत सभी वर्ग भारत-आस्ट्रेलिया का टेस्ट मैच और गृहणियां अपने पसंदीदा सीरियल न देख पाने के कारण आक्रोशित दिखीं।

केबल ऑपरेटरों पर दबाव बनाने का प्रयास
केबल ऑपरेटरों का कहना है कि यह ऑपरेटरों पर दबाव बनाने का प्रयास है। एक प्रसारण कंपनी से जुड़े स्थानीय ऑपरेटर अनूप कुमार ने बताया कि ब्रॉडकास्टर कंपनियों ने पेड चैनलों के दामों में बढ़ोतरी की है, जिसके कारण लगभग सभी पेड चैनलों के रेट बढ़ गए हैं।

नई दरों को लागू करने का दबाव ब्रॉडकास्टर कंपनियों द्वारा है। इसलिए उपभोक्ताओं को भी नई दरों का भुगतान करना होगा। एक अन्य ऑपरेटर वैभव तिवारी ने कहा कि उपभोक्ताओं पर असर न पड़े, इसके लिए प्रसारण बंद कर विरोध जताया जा रहा हैं।

कुछ इस तरह बढ़ेंगे दाम
केबल ऑपरेटरों का कहना है कि पेड चैनलों के दाम बढ़ने पर उपभोक्ताओं के मासिक किराए में वृद्धि करना मजबूरी होगा। एक कंपनी का स्टार, जीटीवी, सोनी व अन्य चैनलों का मासिक किराया अभी तक 390 है। जो अब बढ़कर 450 रुपये तक हो जाएगा।

वहीं एक अन्य कंपनी द्वारा मासिक 330 रुपये लिए जाते हैं, जो अब बढ़कर 370 रुपये तक हो जाएंगे। उनका कहना है कि ब्रॉडकास्टर कंपनियों द्वारा केबल उपभोक्ताओं के दाम बढ़ाए जा रहे हैं, जबकि फ्री टू एयर व डिश छतरी के माध्यम से चैनल देखने वाले उपभोक्ताओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है।

बोले उपभोक्ता, महंगाई की एक ओर मार
केबल प्रसारण हमारे मनोरंजन का प्रमुख साधन है। दो दिन छुट्टियों के दिन प्रसारण बंद होने से हम अपने महत्वपूर्ण सीरियल देखने से वंचित रह गए। ऑपरेटर ने बताया कि चैनल के दाम बढ़ने का विरोध जताया जा रहा है। कुछ भी हो दाम बढ़ने से महंगाई की एक और मांर पड़ेगी।
- संतोष गर्ग, चौक।

भारत-आस्ट्रेलिया टेस्ट नहीं देख पा रहे
भारत-आस्ट्रेलिया के बीच रोचक टेस्ट मुकाबला देखने से वंचित रह गए, बहुत कष्ट हुआ। विरोध जताने के लिए प्रसारण बंद करना कोई तरीका नहीं हुआ। वीकेंड पर कई ऐसे सीरियल आते हैं, जिसका लोगों को इंतजार रहता है। इसे न देख पाने से लोगों में नाराजगी रही।
- मुकेश जायसवाल, अंगूरी बाग।

केबल भी महंगाई के मार से नहीं बचा
आम उपभोक्ताओं के लिए केबल मनोरंजन का प्रमुख साधन है। यह भी महंगाई के मार से बच नहीं सका है। यह मनोरंजन पहले ही बहुत महंगा था, सारे चैनल देख पाना सभी के लिए आसान नहीं था। अब एक बार दाम फिर बढ़ने पर महंगाई की मार पड़ेगी।

- सचिन तिवारी, अयोध्या।

पेड चैनल पर विज्ञापन बंद हो
यह ब्रॉडकास्टर कंपनियों की ज्यादती है। एक तरफ वह उपभोक्ताओं से पैसा ले रहे हैं, दूसरी ओर विज्ञापन से भी चांदी कूट रहे हैं। जबकि हम चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम देखने के लिए पैसे देते न कि विज्ञापन देखने के लिए। विज्ञापन भी बंद होने चाहिए।
- शैलेंद्र अवस्थी, अयोध्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed