फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   boy dies due to electric shock

करंट से बालक की मौत

Sat, 29 May 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
boy dies due to electric shock
मसौधा/रानी बाजार। थाना क्षेत्र पूराकलंदर के सरियावां के मजरे पूरे इच्छा तिवारी का पुरवा में शुक्रवार देर शाम फसल की सुरक्षा में लगाए गए बिजली के कटीले तारों की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। वहीं इन्हीं कटीले तारों के करंट से एक वनरोज की भी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक छात्र उक्त वनरोज को ही देखने गया था और करंट की चपेट में आ गया। पीड़ित पिता की सूचना पर देर रात मौके पर पहुंची पूराकलंदर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत से परिवारी जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार दोपहर मौके पर पहुंचे की पुलिस क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश राय ने पीड़ित परिवारीजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

मृतक छात्र के पिता विनोद कुमार का कहना है कि गांव के ही सतीश तिवारी ने अपने खेत में फसल की सुरक्षा के लिए विद्युत प्रवाहित कटीले तारों का बाड़ बांध रखा है। शुक्रवार देर शाम इन्हीं कटीले तारों की चपेट में आकर एक वनरोज की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनरोज के मरने की गांव में हो-हल्ला होने पर गांव निवासी विनोद कुमार रावत का बेटा आदर्श रावत (12) देखने चला गया। जैसे ही वनरोज के करीब पहुंचा कि वह करेंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह प्राथमिक विद्यालय गौहनियां में पांचवीं कक्षा का छात्र था। मृतक छात्र के पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूराकलंदर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मामले की तहरीर नहीं दी गई है। बाड़ बांधने वाले खेत के मालिक को हिरासत में लिया गया है। वहीं, पावर कार्पोरेशन के इलाकाई जेई सुधाकर दुबे का कहना है कि जहां पर घटना हुई है वहां पर न कोई वैध कनेक्शन है, न ही तार ही टूटा है। कटिया लगाने की बात सामने आ रही है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed